AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

MP weather- मध्यप्रदेश में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। कोहरा भी परेशान कर रहा है। मंगलवार रात जहां कई शहरों में पारा खासा नीचे गिरा वहीं बुधवार की सुबह लोगों की आंखें घने कोहरे के आगोश में खुलीं। कई जगहों पर तो विजिबिलिटी 2 किमी तक ही रही। इधर मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों में कड़ाके की ठंड पड़ने की बात कही है। इससे नए साल मनाने की भव्य योजनाएं प्रभावित हो सकती हैं। खासतौर पर हिल स्टेशनों पर जाने के प्लान पर पानी फिर सकता है।
मंगलवार रात हिल स्टेशन पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस सीजन में यहां पहली बार पारा इतना नीचे गिरा। राजधानी भोपाल में न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
इधर बुधवार को सुबह कई जगहों पर घना कोहरा छाया रहा। दतिया, गुना, ग्वालियर, इंदौर, खजुराहो, रतलाम, उज्जैन, मंडला, नरसिंहपुर, नौगांव, रीवा, सतना आदि शहर कोहरे के आगोश में रहे।
मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है। विभागीय विज्ञानियों के अनुसार इस दौरान प्रदेश में कहीं भी पानी गिरने के आसार नहीं हैं। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले 2 दिनों में ठंड और बढ़ जाएगी। न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री गिर सकता है। हालांकि इस अवधि में कोहरा कुछ कम रहेगा।
विशेषज्ञों के मुताबिक उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं के कारण एमपी में रात में पारा और गिर सकता है। आसमान साफ रहने से भी तापमान में कमी आने की आशंका है। मौसम विभाग ने ठंड से सतर्क रहने की सलाह दी है।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
Updated on:
24 Dec 2025 09:38 pm
Published on:
24 Dec 2025 09:37 pm


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।