Patrika Logo
Switch to English
होम

होम

वीडियो

वीडियो

प्लस

प्लस

ई-पेपर

ई-पेपर

प्रोफाइल

प्रोफाइल

साल 2025 में मानसून ने तोड़े ‘ताबड़तोड़’ रिकॉर्ड, इस जिले में हुई सबसे ज्यादा बारिश

Monsoon 2025 Year ender: इस साल मानसून ने मध्यप्रदेश में 16 जून को दस्तक दी थी। समय से एक दिन बाद मानसून प्रदेश में एंटर हुआ था।

🌟 AI से सारांश

AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

🌟 AI से सारांश

AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
Monsoon 2025
Monsoon 2025 (Photo Source - Patrika)

Monsoon 2025: मध्यप्रदेश के भोपाल शहर में 30 सितंबर को मानसून ने अलविदा कह दिया था। इस बार शहर में बारिश की स्थिति सामान्य रही है। जिले में भले ही कोटे के मुकाबले अधिक बारिश हुई हो, लेकिन शहर में मानसूनी कोटे से लगभग 2 इंच कम बारिश हुई। ऐसे में शहर की बड़ी आबादी की प्यास बुझाने वाला केरवा डैम भी इस बार फुल टैंक लेवल तक नहीं पहुंच पाया है और 3 फीट खाली रह गया। कोलार डेम भी इस बार मुश्किल से फुल टैंक लेवल तक पहुंच पाये।

जानकारी के लिए बता दें कि इस साल मानसून ने मध्यप्रदेश में 16 जून को दस्तक दी थी। समय से एक दिन बाद मानसून प्रदेश में एंटर हुआ था। मौसम काल में मध्य प्रदेश में लगभग 1024 mm बारिश हुई, जो कि सामान्य अनुमान (औसत) से लगभग 76% अधिक थी। इस दौरान कई डैमों के गेट खोलने पड़े थे।

बैरागढ़ में कम, अरेरा हिल्स में ज्यादा

इस बार शहर में मानसून आगमन के बाद जून और जुलाई माह में अच्छी बारिश हुई थी, लेकिन अगस्त और सितंबर में कम बारिश हुई। पिछले 122 दिनों में शहर में राजगढ़ में 1022.2 मिमी बारिश हुई थी। हांलाकि अरेरा हिल्स में 1200 मिमी से अधिक बारिश हुई है। लेकिन शहर का कोटा बैरागढ़ में हुई बारिश के आधार पर भी है। इस लिहाज से इस साल सामान्य से 2 इंच कम बारिश इस बार सीजन में हुई है।

शहर के जलस्रोतों की स्थिति

करवा फुल टैंकः 1673 फीट
वर्तमान: 1670.30 फीट

बड़ा तालाब फुल टैंकः 1666.80 फीट
वर्तमान: 1666.80 फीट

कोलार फुल टैंक: 462.20 मीटर
वर्तमान: 462.17 मीटर

इंदौर में 2 इंच ज्यादा बारिश

इंदौर शहर में भी 30 सितंबर को मानसून सीजन पूरा हो गया था। इस साल 1 जून से 30 सितंबर तक जिले में 36.5 इंच बारिश हुई है, जो औसत बारिश 37.5 इंच से 1 इंच कम रही। पिछले साल हुई 33.5 इंच बारिश से 3 इंच अधिक रही। इंदौर शहर में इस सीजन में 38.3 इंच बारिश हुई जो पिछले वर्ष हुई 36.4 इंच बारिश से 2 इंच अधिक रही। मौसम विभाग इसी अवधि तक हुई बारिश को अपने मानसून रिकॉर्ड में दर्ज करता है।

ग्वालियर में 112% ज्यादा बारिश

ग्वालियर शहर में बारिश का सिलसिला अक्टूबर महीने तक जारी रहा। मौसम विभाग के मुताबिक अक्टूबर में सामान्य से 112 फीसदी ज्यादा बारिश हुई थी। शहर में बंगाल की खाड़ी में लगातार बन रहे कम दबाव के क्षेत्र के कारण बारिश यहां पर लेट तक हुई। इस दौरान बारिश ने बीते 20 सालों का रिकॉर्ड भी तोड़ा। वहीं दूसरी ओर बारिश से रबी की फसल के लिए पलेवा हो गया , जो सरसों और चना की बोवनी के लिए अच्छा था लेकिन धान की फसल को इससे नुकसान भी पहुंचा।

मानसूनी बारिश का 'खाता' 46.7 इंच पर हुआ बंद

एमपी के जबलपुर शहर में भी मानसूनी बारिश का सीजन 30 सितंबर को समाप्त हो गया। इस बार बारिश का खाता 46.7 इंच पर बंद हुआ है। यह बीते साल से 11 इंच और कुल बारिश के आंकड़े से चार इंच कम है।

गुना में सबसे ज्यादा, खरगोन में सबसे कम

इस बार 30 सितंबर तक गुना में सबसे ज्यादा 65.4 इंच पानी गिरा। रायसेन में 61.1 इंच, मंडला में 60 इंच, श्योपुर में 56.6 इंच और अशोकनगर में 56 इंच बारिश हो चुकी है। वहीं, सबसे कम 27.3 इंच बारिश खरगोन में हुई। शाजापुर में 28.7 इंच, खंडवा में 29.1 इंच, बड़वानी में 30.9 इंच और धार में 32.8 इंच पानी गिरा।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

अभी चर्चा में (35 कमेंट्स)

User Avatar

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

अभी चर्चा में (35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (43)

राहुल शर्मा
राहुल शर्माjust now

यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।

राहुल शर्मा
राहुल शर्माjust now

हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है

सोनिया वर्मा
सोनिया वर्माjust now

दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।

User Avatar