AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

Coldest Cities In India : साल के आखिरी दिनों में मध्य प्रदेश राज्य कड़ाके की ठंड की चपेट में है। हालात ये हैं कि, सूबे के 5 शहर देश के सबसे ठंडे शहरों में शामिल हैं। इनमें भोपाल देश का 6वां सबसे ठंडा मैदानी शहर बताया गया है। वहीं, ठंड के साथ साथ घने कोहरे के चलते सड़क से लेकर रेल यातायात प्रभावित हो रही हैं। कई ट्रेनें लेट तो कई कैंसिल की गई हैं। हवाई सेवा पर भी असर पड़ा है। कड़ाके की ठंड के चलते आज ग्वालियर में स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों की छुट्टी घोषित की गई है।
मौसम विभाग का कहना है कि, साल के आखिरी दिन 31 दिसंबर को भी प्रदेश में ठंड के साथ कोहरे की संभावना जताई जा रही है। कुछ क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी होने की संभावना जरूर है, लेकिन सर्द हवाओं का प्रभाव कम होने की संभावना नहीं है।
प्रदेश में पड़ रही ठंड का अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि, देश के सबसे ठंडे शहरों की लिस्ट में मध्य प्रदेश के 5 शहरों का नाम शामिल है। इनमें शहडोल जिले का कल्याणपुर सबसे ठंडा रहा, यहां न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, राज्य के 11 शहरों में न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री से नीचे दर्ज हुआ।
प्रदेश के 25 शहरों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। इनमें शहडोल जिले का कल्याणपुर सबसे सर्द रहा, यहां पारा 3.8 डिग्री दर्ज किया गया, राजगढ़ में 4 डिग्री, उमरिया-नौगांव में 5 डिग्री, पचमढ़ी में 5.2 डिग्री और बालाघाट का मालजखंड में 5.3 डिग्री, भोपाल में 5.6 डिग्री, मंडला में 5.8 डिग्री, खजुराहो और शिवपुरी में 6 डिग्री, इंदौर और रायसेन में 6.4 डिग्री, दमोह में 6.8 डिग्री, जबलपुर और छिंदवाड़ा में 8 डिग्री, टीकमगढ़ में 8.5 डिग्री, दतिया और गुना में 8.6 डिग्री, बैतूल में 8.7 डिग्री, ग्वालियर, खरगोन, बैतूल, रतलाम और रीवा में 9 डिग्री, सागर में 9.4 डिग्री, उज्जैन में 9.5 डिग्री, सागर में 9.4 डिग्री और सतना-सीधी में पारा 9.7 डिग्री दर्ज किया गया है।
भोपाल में साल की विदाई से पहले न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री दर्ज किया गया। 24 घंटे में इसमें 0.8 डिग्री की बढ़ोतरी हुई, लेकिन यह अब भी सामान्य से 5 डिग्री कम है। इसके साथ ही भोपाल मैदानी इलाकों के शहरों में देश का छठा सबसे ठंडा शहर रहा।
दिल्ली में कोहरे के असर के चलते 200 से ज्यादा फ्लाइट लेट है। जबकि 128 रद्द है। ठंड से रेल यातायात भी प्रभावित हुआ है। 40 ट्रेनें 5 घंटे देरी से चल रही है।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर
लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...
Published on:
30 Dec 2025 10:53 am


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।