14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IG अनुराग 4.65 करोड़ की संपत्ति के मालिक, दूसरे नंबर पर अरविंद सक्सेना, इनके हाथ खाली

MP IPS Property: धनवान आइपीएस... रीवा, चंबल और शहडोल रेंज आइजी के पास कोई संपत्ति नहीं

Google source verification
पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
MP IPS Property

MP IPS Property: (photo:patrika)

MP IPS Property: केंद्रीय कार्मिक विभाग को आइपीएस अधिकारियों द्वारा दिए गए संपत्ति के ब्योरे में आज पत्रिका की रिपोर्ट में फील्ड में पदस्थ आइजी की संपत्ति का सर्वे किया। इसमें रेजों में पदस्थ आइजी में सबसे ज्यादा संपत्ति 4.65 करोड़ इंदौर ग्रामीण में पदस्थ अनुराग के पास है। उनकी घोषित संपत्ति में आधे से अधिक उन्हें विरासत में या परिवार के संयुक्त खाते में मिली। इनके बाद ग्वालियर रेंज के आइजी अरविंद सक्सेना 2.62 करोड़ की संपत्ति के साथ दूसरे नंबर पर है। वहीं तीन रेंज के आइजी रीवा के गौरव राजपूत, चंबल के सचिन अतुलकर और शहडोल की चैत्रा एन के पास कोई संपत्ति नहीं है।

उन्होंने दी गई जानकारी में निल लिखा है। जेल डीजी की सफाईमैन एक साल पहले बेच दी थी संपत्ति केंद्रीय कार्मिक विभाग को दी जानकारी में जेल डीजी वरूण कपूर ने भोपाल में 8 करोड़ की एक जमीन का जिक्र नहीं किया था। जबकि साल 2025 में उस जमीन का उल्लेख था। जिसे पत्रिका ने प्रमुखता से प्रकाशित किया। जिसके बाद जेल डीजी वरूण कपूर ने पत्रिका टीम से संपर्क कर अपनी उस संपत्ति के बारे में बताते हुए कहा कि 13 फरवरी 2025 को उस जमीन का विधिवत विक्रय कर दिया है। इसलिए मैंने उसको अपने आइपीआर से हटा दिया।

अनुराग, आइजी (इंदौर ग्रामीण) कुल संपत्ति 4.65 करोड़

भोपाल में 15 लाख की कृषि भूमि, 30 लाख का आवासीय प्लॉट, इंदौर में 30 लाख की 1453.14 स्क्वायर फीट जमीन और सीहोर में 1.5 करोड़ कीमत की पत्नी के साथ 5 एकड़ जमीन। वहीं विरासत व साझा खाते में उन्हें बिहार के अररिया 15 लाख व 25 लाख की जमीन, पटना में 30 लाख का फ्लैट और 80 लाख की जमीन, दिल्ली में 90 लाख का फ्लैट।

अरविंद सक्सेना, आइजी (ग्वालियर) कुल संपत्ति २.६२ करोड़

भोपाल में 40 लाख की कीमत का एक डुप्लेक्स, जिसमें 6 लाख का लोन। जबलपुर में साझे में 3.85 करोड़ कीमत का पैतृक मकान, जिसे बेच दिया गया। जिससे इन्हें 96.26 लाख उनके हिस्से का मिला। बावडिय़ा कला में 1.26 करोड़ की आवासीय जमीन, जिसमें 1.11 करोड़ लोन। इनके पास कुल संपत्ति 2.62 करोड़ रुपए।

ललित शाक्यवार, आइजी, बालाघाट कुल संपत्ति 1.83 करोड़

ग्वालियर में उनके नाम 93.42 लाख की 4452.06 स्क्वायर फीट जमीन, 45 लाख कीमत का भाई के साथ संयुक्त मकान जिससे सलाना 1.20 लाख की आमदनी और भोपाल के बरखेड़ा खुर्द में 45 लाख कीमत का एक आवासीय भूमि पत्नी के साथ संयुक्त साझे में।

प्रमोद वर्मा आइजी (प्रभार), जबलपुर कुल संपत्ति 1.68 करोड़

राजस्थान के टोंक में 1.28 करोड़ कीमत की 8.2834 हेक्टेयर कृषि भूमि, राजस्थान के निवाई में 40.51 लाख कीमत की 7.0315 हेक्टेयर कृषि भूमि। इनके द्वारा घोषित संपत्ति में इन सभी की कुल बाजार कीमत 1.68 करोड़ रुपए करीब प्रदर्शित की गई है।

मिथिलेश कुमार शुक्ला, आइजी, नर्मदापुरम कुल संपत्ति 1.58 करोड़

भोपाल में 45 लाख का मकान, छतरपुर में 50 लाख की 3.142 हे. कृषि भूमि, यूपी के महोबा में 17 लाख की कृषि भूमि जिससे 50 हजार की आमदनी, छतरपुर में पत्नी के नाम 28.60 लाख की 4.848 हे. जमीन, जिससे 3 लाख की सलाना आमदनी, महोबा में पुत्र के नाम 9 लाख की 1.175 हे. कृषि भूमि जिससे 80 हजार की सलाना आमदनी, महोबा में पुत्र के नाम 0.798 हे. कृषि भूमि सलाना आमदनी 60 हजार।

संजय तिवारी, आइजी भोपाल (ग्रामीण) कुल संपत्ति 1.60 करोड़

भोपाल के संजीव नगर में 30 लाख कीमत का आवासीय भूमि, भोपाल के बागसेवनिया के पास 1.30 करोड़ का कीमत का मकान इन सभी की कुल कीमत 1.60 करोड़ रुपए।

हिमानी खन्ना, आइजी सागर कुल संपत्ति80.30 लाख

छत्तीसगढ़ के रायपुर में 54.30 लाख कीमत की 3100 स्क्वायर फीट जमीन, ग्वालियर में 26 लाख की कीमत का फ्लैट इनकी कुल कीमत 80.30 लाख रुपए।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर

लव सोनकर

लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना
कोई टिप्पणी नहीं है। पहले टिप्पणी करने वाले बनें!