Patrika Logo
Switch to English
होम

होम

वीडियो

वीडियो

प्लस

प्लस

ई-पेपर

ई-पेपर

प्रोफाइल

प्रोफाइल

चौथी शादी को लेकर सुर्खियों में आए एमपी के पूर्व मंत्री बोले- ‘मैंने किसी को धोखा नहीं दिया’

mp news: पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने कहा- 'जिन महिलाओं ने सामाजिक जीवन को सार्वजनिक किया है मैं उन्हें और सार्वजनिक नहीं करना चाहता'।

🌟 AI से सारांश

AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

🌟 AI से सारांश

AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
deepak joshi
deepak joshi

mp news: चौथी शादी को लेकर सुर्खियों में आए मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने शनिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड कर अपनी बात रखी है। वीडियो करीब 30 सेकंड का है जिसमें वो कह रहे हैं कि 'उन्होंने किसी को धोखा नहीं दिया है, बेईमानी नहीं की है। इतना ही नहीं उन्होंने ये भी कहा है कि जिन महिलाओं ने सामाजिक जीवन को सार्वजनिक किया है मैं उन्हें और सार्वजनिक नहीं करना चाहता हूं।' बता दें कि कांग्रेस की पूर्व प्रदेश सचिव पल्लवी राज समेत तीन महिलाओं ने पूर्व मंत्री दीपक जोशी के साथ शादी करने का दावा किया है।

वीडियो में ये बोल रहे दीपक जोशी

जो वीडियो दीपक जोशी ने सोशल मीडिया पर अपलोड किया है उसमें वो कह रहे हैं- भारतीय सनातन संस्कृति में विवाह एक संस्कार है। यह एक नितांत निजी विषय भी हो सकता है। सार्वजनिक जीवन का दम भरने वालों के लिए यह विषय जनता के प्रति जवाबदेह होता है। राजनीति के भगवान अटल जी ने कहा था कि हम डरते नहीं और डरते हैं तो बदनामी से। कहा तो ये भी जाता है कि मनुष्य ने यदि पैसा खोया तो कुछ नहीं खोया। स्वास्थ्य खोया तो थोड़ा बहुत खोया लेकिन अगर चरित्र खोया तो सबकुछ खोया। यश और अपयश मनुष्य जीवन में आते जाते रहते हैं। मैं दावे से कह सकता हूं कि मैंने गलतियां की होंगी। बेईमानी, छल या धोखा नहीं किया। जिन महिलाओं ने सामाजिक जीवन को सार्वजनिक किया है मैं उन्हें और सार्वजनिक नहीं करना चाहता हूं। भारतीय संविधान के अनुसार यह कार्यवाही संपादित हो रही है। मैं अपने पिता जी जिन्हें राजनीति का संत कहा गया उनकी इस विरासत के आधार पर यह कह सकता हूं कि न मैं रास्ता भटका और न ही मंजिल खोई है। मैं अपने पिताजी के पदचिन्हों पर चलते हुए निरंतर सुचिता के लिए लड़ता रहूंगा। ऐसे समय में मैं अपने समस्त सामाजिक, राजनीतिक और पारिवारिक सदस्यों धन्यवाद देता हूं जिन्होंने इस विकट परिस्थिति में मुझे धैर्य और सहयोग प्रदान किया।

कांग्रेस नेत्री के साथ शादी की तस्वीरें आईं सामने

बता दें कि दीपक जोशी की बीते दिनों कांग्रेस की पूर्व प्रदेश सचिव पल्लवी राज के साथ शादी की तस्वीरें सामने आई थीं। 4 दिसंबर 2025 को पल्लवी राज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर खुद ये तस्वीरें पोस्ट की थीं जिनमें दीपक जोशी उनकी मांग में सिंदूर भरते दिख रहे थे। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद दो और महिलाएं सामने आईं जिन्होंने दीपक जोशी की पत्नी होने का दावा किया था। पल्लवी के साथ शादी की तस्वीरें और दो अन्य महिलाओं के द्वारा शादी का दावा किये जाने के बाद मामला सुर्खियों में बना हुआ है।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (43)

राहुल शर्मा
राहुल शर्माjust now

यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।

राहुल शर्मा
राहुल शर्माjust now

हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है

सोनिया वर्मा
सोनिया वर्माjust now

दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।

User Avatar