AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

MP News: पटरियों पर दौड़ती नर्मदापुरम एक्सप्रेस का दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां 15 दिन के मासूम को लेकर ट्रेन में सवार महिला ने सहयात्री की गोद में दिया और खुद गायब हो गई। उसने महिला सहयात्री से कहा कि उसे टॉयलेट जाना है, क्या तुम इसे पकड़ लोगी। सहयात्री के हां करते ही उसने बच्चा उसकी गोद में दिया और वहां से चली गई। देर तक इंतजार करने के बाद भी जब वो नहीं लौटी तो सहयात्री महिला ने बच्चा भोपाल पुलिस को सौंप दिया।
मां के रिश्ते पर कलंक बनी इस घटना में महिला ने पुलिस को बताया कि दोपहर के 4 बज रहे थे। ट्रेन रफ्तार से दौड़ रही थी। तभी अचानक एक महिला ने ममता की ऐसी घिनौनी कहानी गढ़ी कि सुनकर हर किसी के रौंगटे खड़े हो गए। उसने महज 15 दिन के अपने मासूम बच्चे को अजनबी सहयात्री महिला को सौंप दिया। वहीं खुद गायब हो गई।
अनूपुर की रहने वाली कांति पनिका नर्मदापुरम से भोपाल की ओर आ रही थी। सफर में उसके पास वो शातिर महिला सवार थी। बातें करते हुए उस महिला ने सहयात्री का भरोसा जीत लिया। अचानक सीट से उठी और बच्चे को कांति की गोद में रोता-बिलखता छोड़ते हुए बोली, जरा पकड़ना बहन... मुझे टॉयलेट जाना है। कांति ने इंसानियत के नाते बच्चे को थाम लिया। लेकिन उसे क्या पता था कि वह जिसे मां समझ रही थी, असल में वो मां थी या फिर कुछ और..?
सहयात्री कांति का कहना है कि बच्चे को गोद में लेकर वह बैठी रही और जब घंटों तक वो नहीं आई, तो कांति बदहवास सी पूरी ट्रेन में उसे ढ़ूंढ़ती रही। चिल्लाती रही। लेकिन वो महिला फिर नहीं मिली। हारकर कांति रानी कमलापति स्टेशन (भोपाल) उतर गई और अपने होटल पहुंची, वहां से उसने पुलिस को खबर दी।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
संबंधित विषय:
Published on:
25 Dec 2025 01:31 pm


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।