
Tenant killed landlady stabbed 13 times then kills himself suicide
mp news: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घटना शहर के गौतम नगर थाना क्षेत्र की है जहां एक किराएदार ने मकान मालकिन की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। किराएदार ने मकान मालकिन पर चाकू से 13 वार किए और हत्या करने के बाद खुद भी ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली। पता चला है कि आरोपी अपने 3 बच्चों की हत्या के मामले में सजा काट चुका था और पिछले साल ही जेल से छूटकर आया था और भोपाल में रह रहा था।
गौतम नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली 45 वर्षीय महिला दुर्गा कुशवाहा की उसके ही मकान में रहने वाले किराएदार प्रीतम कुशवाह ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। दुर्गा का पति ड्राइवर है और वो इन दिनों घर पर नहीं है। इसी बात का आरोपी प्रीतम ने फायदा उठाया और वो दुर्गा को बुलाकर पास ही बन रहे दुर्गा के दूसरे मकान पर ले गया और वहां चाकू से ताबड़तोड़ 13 वार कर हत्या कर दी। आरोपी ने दुर्गा के सीने में 9 बार, पेट में 3 बार और गर्दन में एक बार चाकू से वार किया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी प्रीतम भागकर रेलवे ट्रैक पर पहुंचा और ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली।
मृतका दुर्गा के दामाद महेश ने बताया कि आरोपी प्रीतम कुशवाह सागर जिले के तेंदूखेड़ा गांव का रहने वाला था। उसने अपने तीन बच्चों की हत्या की थी और पिछले साल ही जेल से छूटकर आया था। जेल से आने के बाद से ही वो सास के मकान में रह रहा था। दुर्गा और आरोपी एक ही गांव के रहने वाले थे और वो प्रीतम को गुरूभाई मानती थीं इसलिए उसने प्रीतम को घर में किराए से रख लिया था। करीब 6 महीने से सास दुर्गा आरोपी प्रीतम पर घर छोड़ने का दबाव बना रही थीं लेकिन वो घर छोड़कर जाना नहीं चाहता था जिसके कारण कुछ दिनों से विवाद हो रहा था।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर
लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...
Published on:
16 Feb 2026 09:31 pm

टिप्पणियाँ (0)
टिप्पणियाँ (0)