15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG 2nd Phase Voting: चुनाव से ठीक पहले अमित शाह व नड्डा ने किया ट्वीट, लोगों से की वोट की अपील

Amit Shah and JP Nadda tweeted: नई सरकार चुनने के लिए आज सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। चुनाव से ठीक पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व जेपी नड्डा ने ट्वीट किया है।

Google source verification
पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
jp nadda, amit shah, lok sabha election 2024

Lok Sabha Election 2024: नई सरकार चुनने के लिए आज सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। चुनाव से ठीक पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व जेपी नड्डा ने ट्वीट किया है। शाह ने ट्वीट कर कहा कि आज मध्य प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और जम्मू में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान है। मैं इन प्रदेशों के सभी मतदाताओं से आग्रह करता हूँ कि एक ऐसी सरकार के लिए ऐतिहासिक मतदान करें, जिसके पास संस्कृति, सुरक्षा, सुशासन व सभी वर्गों के कल्याण का ट्रैक रिकॉर्ड भी हो और विकसित व आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का विजन भी हो।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया ट्वीट

जेपी नड्डा ने किया ट्वीट

इस सीट पर 7 से 3 बजे तक वोटिंग

कांकेर लोकसभा क्षेत्र के कांकेर, भानुप्रतापपुर, केशकाल और अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र में सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा। राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के मोहला मानपुर विधानसभा क्षेत्र में सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा। महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के 9 मतदान केंद्रों में सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा।

यह भी पढ़े: राजनांदगांव में वर्तमान सांसद को पूर्व CM ने दी चुनौती, 18 लाख से ज्यादा मतदाता करेंगे वोट

तीन लोकसभा सीट में मतदाताओं की संख्या

छत्तीसगढ़ के तीन लोकसभा सीट कांकेर, महासमुंद व राजनांदगांव में वोटिंग हो रही है। बात करें मतदाताओं की संख्या की तो राजनांदगांव में कुल 18 लाख 65 हजार 175 मतदाता है। जिसमें पुरुष मतदाता 9 लाख 28 हजार 329 और महिला मतदाता 9 लाख 36 हजार 837 हैं। कुल मतदान केंद्र की संख्या 2330 है।

महासमुंद में 17 लाख 90 हजार है मतदाता हैं। जिसमें 8 लाख 7 हजार पुरुष मतदाता और 8 लाख 90 हजार महिला मतदाता हैं। कुल मतदान केंद्रों की संख्या 2147 है। कांकेर में कुल मतदाताओं की संख्या 16 लाख 50 हजार 692 है जिनमें पुरुष मतदाता 8 लाख 75 हजार 49 और महिला मतदाता 8 लाख 43 हजार 124 हैं। वहीं 2090 मतदान केंद्र बनाये गये हैं जिनमें 600 मतदान केंद्रों को अति संवेदनशील घोषित किया गया है।

तीनों लोकसभा पर एक नजर

52.84 लाख से अधिक मतदाता तीनों लोकसभा में
41 प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला
15 प्रत्याशी राजनांदगांव में
17 महासमुंद और कांकेर में 9 प्रत्याशी हैं

यह भी पढ़े: CG 2nd Phase Voting: चुनाव से ठीक पहले PM मोदी ने किया ट्वीट, लोगों से की यह खास अपील

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर

लव सोनकर

लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना
कोई टिप्पणी नहीं है। पहले टिप्पणी करने वाले बनें!