
48 घंटे बाद फिर बदलेगा मौसम (Photo Source- Patrika)
MP Weather Update :मध्य प्रदेश से ठंड की विदाई का दौर शुरु हो गया है। अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। हालांकि, रात का तापमान अब कई क्षेत्रों में सर्द है। भोपाल स्थित मौसम विभाग के मुताबिक, 16 फरवरी के बाद पश्चिमी विक्षोभ का हल्का असर देखने को मिल सकता है, जिसके चलते प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाने की संभावना है। हालांकि, बारिश की संभावना बेहद कम है। लेकिन, आसमान में बादलों की मौजूदगी मौसम का मिजाज बदल देगी।
पिछले कुछ दिनों से प्रदेश के करीब 17 जिलो, जिनमें भोपाल, इंदौर, खरगोन, नर्मदापुरम, धार, रतलाम, उज्जैन, खंडवा, ग्वालियर, सागर, दमोह, टीकमगढ़, बेतूल, गुना समेत कुछ जिलों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार हो गया है। कुछ इलाकों में तो ये 32-33 डिग्री तक दर्ज किया ज रहा है। इससे दिन में गर्मी और तपिश महसूस हो रही है, जबकि सुबह-शाम हल्की ठंड रिकॉर्ड हो रही है।
न्यूनतम तापमान की बात करें तो पचमढ़ी और खजुराहो सबसे ठंडे बने हुए हैं। यहां रात का पारा 8-9 डिग्री के आसपास दर्ज हो रहा है। साथ ही, मंदसौर, कटनी, रीवा और राजगढ़ जैसे जिलों में भी न्यूनतम तापमान 9-11 डिग्री के बीच दर्ज किया जा रहा है।
16 फरवरी को कुछ जिलों में हल्का कोहरा छाने की संभावना है। इस दौरान प्रदेश के अदिकतर क्षेत्रों में दिन के समय बादल छाए रहेंगे, जिससे धूप की तीव्रता कम होगी। हालांकि, न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की और बढ़ोतरी हो सकती है। जबकि, बारिश का कोई अलर्ट नहीं है, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी इलाकों में हल्की बर्फबारी या बारिश हो सकती है, जिसका सीमित प्रभाव प्रदेश में दिखेगा।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर
लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...
Published on:
14 Feb 2026 09:48 am

टिप्पणियाँ (0)
टिप्पणियाँ (0)