14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी के गवर्नर मंगुभाई पटेल से मिले पीएम नरेंद्र मोदी के प्रमुख सचिव, लोकभवन में की चर्चा

PM Narendra Modi- प्रधानमंत्री के प्रमुख सचिव डॉ. पीके मिश्रा के भोपाल आगमन पर राज्य के वरिष्ठ अधिकारी एलर्ट मोड पर

Google source verification
पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
PM Narendra Modi's Principal Secretary met with MP Governor Mangubhai Patel

PM Narendra Modi's Principal Secretary met with MP Governor Mangubhai Patel

PM Narendra Modi- मध्यप्रदेश में शनिवार का दिन प्रशासनिक हलचलों के नाम रहा। राज्य सरकार द्वारा शुक्रवार को देर रात कई अधिकारियों का तबादला कर दिया गया था जिसका असर शनिवार सुबह देखा गया। इधर से उधर किए गए अनेक अफसरों ने तुरंत ही नया कामकाज संभाल लिया। नवपदस्थ जनसंपर्क आयुक्त एवं मप्र माध्यम के प्रबंध संचालक मनीष सिंह ने जनसंपर्क संचालनालय में पदभार ग्रहण किया। इधर राज्यपाल मंगुभाई पटेल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रमुख सचिव डॉ. पीके मिश्रा ने भेंट की। पीएम के प्रमुख सचिव के भोपाल आगमन पर राज्य के वरिष्ठ अधिकारी एलर्ट मोड पर रहे।

प्रधानमंत्री के प्रमुख सचिव की राज्यपाल पटेल के साथ चर्चा

राज्यपाल मंगुभाई पटेल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रमुख सचिव डॉ. पीके मिश्रा ने शनिवार को लोकभवन में भेंट की। आधिकारिक रूप से इसे सौजन्य मुलाकात बताया जा रहा है। उन्होंने राज्यपाल पटेल के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

प्रधानमंत्री के प्रमुख सचिव डॉ. पीके मिश्रा ने राज्यपाल मंगुभाई पटेल का पुष्प गुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया। राज्यपाल पटेल ने डॉ. मिश्रा को अंग वस्त्रम् और सांची स्तूप की प्रतिकृति स्मृतिस्वरूप भेंट की।

मनीष सिंह ने सीएम डॉ. मोहन यादव से सौजन्य भेंट की

इधर नवपदस्थ जनसंपर्क आयुक्त मनीष सिंह ने शनिवार को जनसंपर्क संचालनालय में पदभार ग्रहण कर लिया। जनसंपर्क आयुक्त दीपक सक्सेना ने नवागत आयुक्त का पुष्प-गुच्छ भेंटकर स्वागत किया। नवपदस्थ आयुक्त (जनसंपर्क) एवं प्रबंध संचालक, मप्र माध्यम मनीष सिंह ने मुख्यमंत्री निवास जाकर सीएम डॉ. मोहन यादव से सौजन्य भेंट की।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर

लव सोनकर

लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना
कोई टिप्पणी नहीं है। पहले टिप्पणी करने वाले बनें!