AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

Shikshak Bharti big update: शिक्षकों की कमी झेल रहे स्कूलों के लिए जल्द ही 30 हजार नए शिक्षकों की भर्ती करने जा रही है। सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी से गिरते शिक्षा के स्तर को सुधारने की दिशा में सरकार यह कदम उठाएगी। इतना ही नहीं राजधानी में स्कूल शिक्षा विभाग के लिए 22 मंजिला इमारत बनाई जाएगी, जिसमें विभाग के सभी दफ्तर शिफ्ट होंगे। स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह ने सोमवार को सरकार के दो साल की उपलब्धियां साझा कर अगले तीन साल में शिक्षा और परिवहन व्यवस्था को दुरुस्त करने का रोडमैप पेश किया।
प्रदेश के दो जिलों में संस्कृत, वेद, योग की पढ़ाई कराई जानी है। यह नवाचार नरसिंहपुर और राजगढ़ से पायलट प्रोजे½ट के रूप में शुरू होगा। इसके अलावा शिक्षकों को ट्रेनिंग के लिए संस्थान मिलेंगे।
प्रदेश में पीपीपी मोड पर परिवहन सेवा शुरू होगी। नोडल एजेंसी मप्र यात्री परिवहन एवं इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड होगी। बस के किराए और रूट पर सरकारी नियंत्रण होगा। आरटीओ में लाइसेंस से फिटनेस तक फेसलेस सेवा से पारदर्शिता आएगी।
- 30 हजार नए शिक्षकों की भर्ती होगी।
- 22 मंजिला एकीकृत स्कूल शिक्षा भवन।
- सभी स्कूलों का उन्नयन किया जाएगा।
- त्रिभाषा फॉर्मूला, 12 भाषाओं में पुस्तकें।
- संस्कृत, वेद और योग भी पढ़ाएंगे।
-पीपीपी मोड पर यात्री परिवहन सेवा।
- किराया और रूट पर सरकारी नियंत्रण
- बसों में जीपीएस और सीसीटीवी से निगरानी।
- फेसलेस व ऑनलाइन सेवाएं शुरू होंगी।
- दलाली रोकने सख्त जांच और कार्रवाई।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
संबंधित विषय:
Published on:
23 Dec 2025 11:24 am


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।