5 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भोपाल, Jun 05, 2026

टि्वशा केस: ‘आत्महत्या या हत्या…! अब होगा खुलासा, CBI जल्द दायर करेगी चार्जशीट

Twisha Sharma Death Case: टि्वशा शर्मा केस में सीबीआई के अधिकारी दिल्ली वापस चले गए है। जल्द इस केस में बड़ा खुलासा हो सकता है...

Twisha Sharma Case fir reveals giribala singh samarth taunts her over wedding expenses

Twisha Sharma Case Updates: (Photo Source - Patrika)

Twisha Sharma Case Updates:एमपी के भोपाल शहर में सबसे चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में जल्द बड़ा खुलासा हो सकता है। जानकारी के लिए बता दें कि इस पूरे मामले में जांच करने के बाद सीबीआई के अधिकारी दिल्ली लौट गए हैं। हालांकि अभी भी सीबाआई के एक-दो अधिकारी भोपाल में मौजूद हैं।

सूत्रों के हवाले से पता चला है कि सीबीआई इस मामले के लेकर जल्द चार्टशीट फाइल कर सकती है। इस मामले में अधिकारी बीते कई दिनों से भोपाल में थे। उन्होंने अहम साक्ष्य जुटाने के साथ-साथ पूरी घटना का क्राइम रिक्किएशन भी किया। बाद में टि्वशा से जुड़े कई लोगों से पूछताछ की। इस घटना के बारे में सास गिरिबाला सिंह के घर के नौकरों से भी पूछताछ की गई।

दिल्ली गई सीबीआई की टीम को अभी केस से जुड़े वकीलों से बात करनी है। साथ ही फॉरेंसिक मामालों पर चर्चा करनी है। अपने हेड ऑफिस में रिपोर्ट करना है। तमाम बिंदुओं को कलेक्ट करना है। जिससे अंदाजा लगाया जा सके कि टि्वशा ने मौत को गले क्यों लगाया है। सीबीआई के सामने सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि जो आरोप लगाए गए उस चार्जेस के मुताबिक सबूत है या नहीं है। कितने गवाह है, पुलिस ने इस केस में कितना काम किया है, ये सब जानना सीबीआई के अधिकारियों के लिए जरूरी है। इसी के आधार पर तीन सौ से चार सौ पेज की चार्टशीट फाइल की जाएगी।

16 जून तक जेल में रहेंगे समर्थ और गिरिबाला

बता दें कि टि्वशा के पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह दोनों जेल में है। बेटे समर्थ सिंह का जेल में पहला दिन सामान्य कैदियों की तरह बीता। सीबीआई रिमांड पूरी होने के बाद दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोपाल सेंट्रल जेल भेजा गया है। जेल प्रशासन के अनुसार जेल पहुंचने के बाद दोनों को अलग-अलग बैरकों में रखा गया। रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह को महिला वार्ड के मेडिकल कक्ष में निगरानी के तहत रखा गया है, जबकि पैर में चोट के चलते समर्थ सिंह को खंड-बी स्थित मेडिकल वार्ड में शिफ्ट किया गया है। साथ ही इस मामले में बड़ा अपडेट ये भी है कि टि्वशा के परिवार को दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं दी जाएगी।

कोर्ट में लगाया आवेदन

टि्वशा का परिवार टि्वशा का डेथ सर्टिफिकेट नहीं बनवा पा रहा है। इस पूरे मामले में टि्वशा के वकील अंकुर पांडे ने बताया कि ट्विशा के मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट जरूरी है। भोपाल कोर्ट में गुरुवार को नया आवेदन लगाया गया है। आवेदन न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शोभना भलावे की कोर्ट में लगा था। कोर्ट ने परिजनों के आवेदन स्वीकार कर नगर निगम जन्म-मृत्यु शाखा, एम्स दिल्ली, एम्स भोपाल और सीबीआई को नोटिस जारी कर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के संबंध में जवाब मांगा है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें