14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राष्ट्रीय महिला दिवसः पंचायत प्रशिक्षण केंद्र पर कार्यक्रम आयोजित

पंचायत प्रशिक्षण केंद्र पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Google source verification
पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
विेजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर अतिथियों ने सम्मानित किया।

विेजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर अतिथियों ने सम्मानित किया।

राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शुक्रवार को महिला अधिकारिता की ओर से पंचायत प्रशिक्षण केंद्र पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें लगभग 160 संभागियों की भागीदारी रही। महिला अधिकारिता विभाग की उपनिदेशक डाॅ. अनुराधा सक्सेना ने बताया कि राष्ट्रीय महिला दिवस एक राष्ट्रीय उत्सव है, जो महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक उपलब्धियों को मान्यता देता है। इसका मुख्य उद्देश्य लैंगिक समानता को बढ़ावा देना, महिला अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाना और समावेशी समाज का निर्माण करना है। इसके बाद जागृति वर्क फ्रॉम हॉम योजना के अन्तर्गत प्रोजेक्टर के माध्यम से पीपीटी प्रजेंटेशन देकर महिलाओं को समझाया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि तथा सहायक वन संरक्षक पूजा पंचारिया ने राष्ट्रीय महिला दिवस के बारे में बताया और प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान किया। माहवारी स्वच्छता एवं मोनोपॉज के बारे में सीनियर नर्सिंग ऑफिसर जयबाला ने जानकारी दी। विशिष्ट अतिथि डॉ. रीमा राठौड़ ने स्वस्थ महिलाओं के आहार के बारे में जानकारी दी और बताया कि महिलाओं को संतुलित आहार के बारे में बताया। गायत्री ने नृत्य प्रस्तुत किया। विशिष्ट अतिथि आरती आचार्य ने कहा कि आज महिलाओं ने हर क्षेत्र में सफलता के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने सफल महिलाओं के व्यक्तित्व-कृतित्व की जानकारी दी।

इस दौरान म्यूजिकल चेयर व गुब्बारा फुलाना प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। म्यूजिकल चेयर में प्रथम, द्रोपदी, द्वितीय पिंकी और तृतीय पर्मा रही। गुब्बारा प्रतियोगिता में प्रथम पिंकी, द्वितीय पूनम, तृतीय चम्पा रही। विेजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर अतिथियों ने सम्मानित किया। प्रचेता विजय लक्ष्मी जोशी प्रचेता द्वारा ने आभार जताया। इस दौरान पर्यवेक्षक ज्योति विश्नोई, विमला विश्नोई, पीएसएसके स्टाफ व जेन्डर स्पेशलिस्ट कार्तिक बोहरा, सखी वन स्टॉप सेन्टर के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सरिता गोदारा ने किया।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर

लव सोनकर

लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना
कोई टिप्पणी नहीं है। पहले टिप्पणी करने वाले बनें!