AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के सातवें स्थापना दिवस के अवसर पर 29 अक्टूबर को बीकानेर में रैली आयोजित की जाएगी। रैली में पार्टी पदाधिकारियों की घोषणा भी की जाएगी। पार्टी अध्यक्ष और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने गुरुवार को सर्किट हाउस में संवाददाता सम्मलेन में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 2018 में पार्टी गठन से अब तक आरएलपी ने विधानसभा, उपचुनाव, पंचायत और नगर निकाय चुनाव मजबूती से लड़े हैं। बेनीवाल ने बताया कि रैली में प्रदेश भर से पार्टी कार्यकर्ता अपने-अपने साधनों से बीकानेर आएंगे। उन्होंने पेपर लीक, भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों को लेकर सरकार पर आरोप लगाए। उनका कहना था कि राजस्थान में कानून व्यवस्था लचर हो गई है और आए दिन गैंगवार जैसी घटनाएं हो रही हैं।
गोचर और पर्यावरण मुद्दे पर भी जताई चिंता और आपत्ति
बेनीवाल ने कहा कि गाय के नाम पर वोट मांगने वाली पार्टी के शासन में गोचर को मास्टर प्लान के नाम पर हड़पना न्यायोचित नहीं है। साथ ही उन्होंने सोलर कंपनियों के लाखों खेजड़ी के पेड़ काटने पर भी चिंता व्यक्त की और कहा कि इससे पर्यावरण संतुलन बिगड़ा है। सांसद ने कहा कि सड़क से लेकर सदन तक आरएलपी जनता के हितों की लड़ाई लड़ रही है। बीकानेर में होने वाली यह रैली प्रदेश और देश में ऐतिहासिक संदेश देगी। आरएलपी का उद्देश्य है जनहित आधारित राजनीति को बढ़ावा देना, जिसमें हर वर्ग और हर व्यक्ति की आवाज सुनी जाए।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
संबंधित विषय:
Published on:
24 Oct 2025 06:33 pm


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।