14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घर की पार्किंग में खड़ी थी कार, दो बार कट गया फास्टैग, कार मालिक हुआ हैरान-परेशान…की शिकायत

अगले ही दिन 27 दिसंबर 2025 को दोपहर 2.03 बजे नाल टोल प्लाजा से फिर 40 रुपये कटने का मैसेज प्राप्त हुआ, जबकि इस दौरान भी कार घर से बाहर नहीं निकली थी।

Google source verification
पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें

प्रतीकात्मक फोटो

घर की पार्किंग में खड़ी कार के फास्टैग से दो बार टोल राशि कट जाने से परेशान कार मालिक ने टोल कंपनी की लापरवाही को लेकर विधिक सेवा प्राधिकरण में शिकायत दर्ज करवाई है। कार संख्या आरजे-07-सीई-8141 के मालिक को 26 दिसंबर 2025 को सुबह करीब 4.20 बजे कानासर टोल प्लाजा से 40 रुपये कटने का मैसेज मिला, जबकि उस समय कार घर की पार्किंग में खड़ी थी। इस पर कार मालिक ने तत्काल ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाई। इसके बावजूद अगले ही दिन 27 दिसंबर 2025 को दोपहर 2.03 बजे नाल टोल प्लाजा से फिर 40 रुपये कटने का मैसेज प्राप्त हुआ, जबकि इस दौरान भी कार घर से बाहर नहीं निकली थी।

सीसीटीवी कैमरा की जांच करवाई, तो यह पता चला

मामले को लेकर कार मालिक संबंधित टोल प्लाजा पहुंचे और वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच करवाई, लेकिन फुटेज में उनकी कार का कोई आवागमन दर्ज नहीं पाया गया। इसके बाद पीड़ित शकील अहमद पुत्र खलील अहमद, निवासी महावतों की मस्जिद, दो पीर रोड, बीकानेर ने विधिक सेवा प्राधिकरण, बीकानेर में शिकायत दर्ज कर टोल कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

शिकायत में यह बताया

शिकायत में बताया गया है कि उसी नंबर का एक ट्रक भी पंजीकृत है, जो संभवतः टोल प्लाजा से गुजरा हो और तकनीकी त्रुटि के कारण घर पर खड़ी कार के फास्टैग से राशि काट ली गई हो। पीड़ित ने मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी अन्य वाहन मालिक को ऐसी परेशानी न उठानी पड़े। गौरतलब है कि पहले भी इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें लोगों के वाहन जैसे कार-ट्रक आदि उनके घर या कहीं और खड़े थे, जबकि उनका किसी टोल प्लाजा पर फास्ट टैग कट गया।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर

लव सोनकर

लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना
कोई टिप्पणी नहीं है। पहले टिप्पणी करने वाले बनें!