10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घर के आगे चौकी पर सो रहा था परिवार, पीछे से चोर जेवरात पर कर गए हाथ साफ, चोरी की वारदात के बाद लोग दहशत में

नोखा के सोमलसर में चोरी होने के बाद मौके पर टूटे पड़े ताले।

2 min read
Google source verification

नोखा के सोमलसर में चोरी होने के बाद मौके पर टूटे पड़े ताले।

संदूक के कब्जे तोड़कर लाखों के जेवरात व 40 हजार नकदी चोरी

पुलिस से बेखौफ चोरों ने सोमलसर में एक घर को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने संदूक का ताला तोड़कर उसमें रखे 40 हजार नकदी और सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार हो गए। चोरी की जानकारी परिजनों को तब हुई जब वह सुबह नींद से उठे, तो देखा कि घर के अंदर रखी संदूक का ताला टूटा है और उसमें रखे जेवरात व रुपए गायब हैं। पीडि़त ने थाने पहुंचकर इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई। चोरी की सूचना मिलने के बाद पुलिस और बीकानेर से एफएसएल टीम घटना स्थल पर पहुंची और मौका-मुआयना कर चोरों के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया। वहीं गांव में चोरी की वारदात होने के बाद लोग दहशत में हैं।

पीछे रसोई के रास्ते से अंदर घुसे चोर

नोखा के सोमलसर निवासी सहीराम पुत्र खेमाराम जाट ने रिपोर्ट में बताया कि 21 अप्रेल को वह परिवार सहित खेत पड़ौसी रामलाल गोदारा की ढ़ाणी में विवाह समारोह में शामिल होने गए थे। उसकी पत्नी ने सोने के आभूषण पहने थे। वहां से रात्रि में करीब 12 बजे वापस ढ़ाणी में आकर पहने आभूषण सोने की अंगूठी, सोने के टड्डे, सोने का फूलड़ा, कानों के बालियां आदि उतारकर घर की साळ में रखी संदूक के अंदर ताला लगा दिया। बाद में साळ के दरवाजे के ताला लगाकर घर के आगे बनी चौकी सो गए।

रात्रि 3 से 4 बजे के बीच चोर घर के पीछे की तरफ से रसोई की खिड़कीतोड़कर अंदर घुस गए। बाद में घर की साळ के दरवाजे के ताले तोड़कर अंदर रखी संदूक के कब्जे तोड़े और उसमें रखे हुए लाखों के जेवरात व 40 हजार रुपए नकदी चोरी कर ले गए। वह सुबह 6 बजे उठा तो देखा कि घर के दरवाजे के ताले टूटे थे व कमरे में सामान बिखरा हुआ था और संदूक के कब्जे टूटे थे, उसमें रखे जेवरात व नगदी रुपए गायब थे। उसके घर के बाहर दक्षिण दिशा से आए चोर के पगमार्क और बाइक के टायर निशान मिले।