AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

बीकानेर. पुष्करणा ब्राह्मण समाज का सामूहिक विवाह (सावा) 10 फरवरी 2026 को होगा। इस दिन सैकड़ों जोड़े एक दिन, एक मुहूर्त में परिणय सूत्र में बंधेंगे। बड़ी संख्या में होने वाली शादियों के कारण शहर का परकोटा छत बनेगा और शहरवासी बाराती। दशहरा के दिन सावे की तिथि घोषित होने के बाद धनतेरस के दिन परंपरा अनुसार सावे के मांगलिक कार्यक्रमों की तिथियां तय हुईं। 04 फरवरी से प्रारंभ होने वाले मांगलिक कार्यक्रम 11 फरवरी तक चलेंगे। आठ दिनों तक पुष्करणा सावा की रमक-झमक रहेगी व मांगलिक गीत, परंपराओं के निर्वहन होंगे। सावा समिति के संयोजक नारायण दास व्यास के अनुसार शनिवार को समाज के पंडितों, विद्वानों के बीच शास्त्रोक्त चर्चा के बाद यज्ञोपवीत संस्कार व पाणिग्रहण संस्कार के मांगलिक कार्यक्रमों की तिथियां तय हुई। श्री मानेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद मांगलिक कार्यक्रम तय हुए व समारोह में तिथियों की घोषणा की गई। शास्त्रोक्त चर्चा में पंडित अशोक कुमार ओझा चौथाणी, पंडित राजेन्द्र किराडू, सुशील ओझा, सुशील किराडू, अशोक किराडू,जितेन्द्र ओझा, महेश ओझा, हिमांशु किराडू, विमल किराडू,मुरली पुरोहित, विनोद ओझा आदि शामिल रहे। महेश ओझा चौथाणी ने सावा के मांगलिक कार्यक्रमों की तिथियों की घोषणा की।
गाजे बाजे से निकली शोभायात्रा
सावा थापन को लेकर कीकाणी लालाणी व्यास पुष्करणा सावा समिति की ओर से लालाणी व्यास चौक से शोभायात्रा निकाली गई। सावा समिति के अध्यक्ष मक्खन लाल व्यास के अनुसार शोभायात्रा में पूर्व बीकानेर राज परिवार का शाही बैण्ड और समाज के लोग शामिल हुए। शोभायात्रा लालाणी कीकाणी व्यास चौक से मूंधड़ा चौक, दम्माणी चौक, पुगलिया गली होते हुए श्री मानेश्वर महादेव मंदिर के समक्ष पहुंची। यहां समारोह का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व बीकानेर राज परिवार की सदस्य सिद्धि कुमारी शामिल हुई। परंपरा अनुसार पूर्व बीकानेर राज परिवार की ओर से सावा आयोजन की अनुमति जारी की गई। कार्यक्रम में विधायक सिद्धि कुमारी, विधायक जेठानंद व्यास, पंडित जुगल किशोर ओझा, विजय आचार्य, राजेश चूरा, रूप किशोर व्यास, नवरतन व्यास, मनमोहन व्यास, ओमकार हर्ष, दिलीप जोशी, दुर्गा दास छंगाणी, किशन ओझा सहित समाज के गणमान्य लोग तथा समिति से जुड़े ब्रजेश्वर लाल व्यास, श्रीकांत व्यास, कानूलाल, गोपाल व्यास, समिति के पदाधिकारी, सदस्य उपस्थित रहे।
पुष्करणा सावा टाईम टेबल
यज्ञोपवीत संस्कार (गुरु बालक, व्यास बालक, सर्वत्र)
हाथधान - 04 फरवरी
मातृका स्थापना व गणेश परिक्रमा - 05 फरवरी
यज्ञोपवीत संस्कार - 06 फरवरी
सामूहिक विवाह (सावा) मांगलिक कार्यक्रम
व्यास जाति कन्याएं-
हाथधान - 06 फरवरी
मातृका स्थापना व गणेश परिक्रमा - 09 फरवरी
पाणिग्रहण संस्कार - 10 फरवरी 2026
सर्वत्र विवाह -
हाथधान - 08 फरवरी
मातृका स्थापना व गणेश परिक्रमा - 09 फरवरी
पाणिग्रहण संस्कार - 10 फरवरी 2026
बरी व जान -गुड्डी - 11 फरवरी
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
संबंधित विषय:
Published on:
19 Oct 2025 01:56 pm


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।