4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Fraud News: अंधविश्वास का फायदा उठाकर 2 करोड़ का लालच, झाड़‑फूंक के नाम पर लाखों की ठगी, जानें कैसे दिया वारदात को अंजाम

Fraud News: रुपए को दोगुना करने और झाडफ़ूंक के जरिए पैसा बरसाने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह को बिल्हा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने पीडि़त से 2.50 लाख रुपए लेकर उसे दो करोड़ बनाने का झांसा दिया था। पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें […]

2 min read
Google source verification
2.5 लाख की ठगी (प्रतीकात्मक फोटो )

2.5 लाख की ठगी (प्रतीकात्मक फोटो )

Fraud News: रुपए को दोगुना करने और झाडफ़ूंक के जरिए पैसा बरसाने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह को बिल्हा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने पीडि़त से 2.50 लाख रुपए लेकर उसे दो करोड़ बनाने का झांसा दिया था। पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें गांव का सरपंच भी शामिल था। पुलिस ने आरोपियों से 1.85 लाख रुपए नगद जŽत किए हैं और सभी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Fraud News: ऐसे दिए ठगी को अंजाम

पीड़ित शिव चेरवा (52 वर्ष), निवासी शरडी पाण्डूपारा, जिला कोरिया ने बिल्हा में लिखित आवेदन देकर बताया कि 31 जनवरी को सुबह करीब 11 बजे उसे राजीव नामक व्यक्ति का फोन आया। कहा गया कि वह 2.50 लाख तैयार रखे, उसका पैसा दोगुना कर दिया जाएगा। इसके बाद राजीव स्वयं नहीं आया, बल्कि अपने साथियों रामसुंदर राजवाड़े और गुलशन कुजूर को भेजा। पीड़ित 2.50 लाख रुपए लेकर उनके साथ बैंकुण्ठपुर गया, जहां राजीव और विपिन भी मिले। इसके बाद सभी लोग बिल्हा चौक पहुंचे।

गुरु जी और सरपंच के घर चली पूजा

बिल्हा चौक पर बिमला बाई, बृहस्पति बाई, बृजबाई गोंड व ड्राइवर विजय राज भी मिले। इसी दौरान पैसे झरन (दुगुना) करने वाला एक कथित गुरु जी पहुंचा। बातचीत के बाद पीडि़त ने 2.50 लाख राजीव को सौंप दिए। सभी आरोपी संबलपुरी के सरपंच रिखीराम के घर पहुंचे, जहां पूजा-पाठ शुरू हुआ। रात करीब 10 बजे बताया गया कि पैसे कांस की थाली में रखकर पूजा की गई है और नोट बरसेंगे। थोड़ी देर बाद जब पीडि़त और उसके साथी छत पर पहुंचे, तो थाली से पैसा गायब था।

गिरफ्तार आरोपी

रिखीराम नवरंग (52 वर्ष), निवासी संबलपुरी, थाना बिल्हा। विजय पिता मुरित रमा राज (48 वर्ष), निवासी तिवरता, थाना दीपिका, जिला कोरबा। बृजबाई पति श्याम सिंह (40 वर्ष), निवासी माचाडोली बांगो, थाना बांगो, जिला कोरबा। विमला पति देव कुमार (32 वर्ष), निवासी बिंझरा, थाना कटघोरा, जिला कोरबा। वृहस्पति पति दाउ सिंह (35 वर्ष), निवास जुराली नगोई, थाना कटघोरा, जिला कोरबा।