AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

CG Dhan Kharidi: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी बनाए रखने के लिए पुलिस की सख्ती लगातार जारी है। इसी कड़ी में थाना मस्तूरी पुलिस ने सेवा सहकारी समिति मर्यादित धान खरीदी केंद्र एरमसाही में बड़े पैमाने पर हुई हेराफेरी का खुलासा करते हुए कंप्यूटर ऑपरेटर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी पर शासन को 28 लाख 52 हजार रुपये से अधिक की आर्थिक क्षति पहुंचाने का आरोप है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित मस्तुरी, बिलासपुर द्वारा थाना मस्तूरी में लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत में बताया गया कि सेवा सहकारी समिति मर्यादित एरमसाही (पंजीयन क्रमांक 687) के धान खरीदी केंद्र में खरीफ विपणन वर्ष 2025 के दौरान गंभीर अनियमितताएं की गई हैं। इस पर अपराध क्रमांक 821/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4), 338, 336(3) एवं 340(2) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।
संयुक्त जांच दल द्वारा धान खरीदी केंद्र का भौतिक सत्यापन किया गया, जिसमें 920 क्विंटल धान कम पाया गया। जांच में सामने आया कि कंप्यूटर ऑपरेटर ने जानबूझकर फर्जी धान खरीदी दर्ज कर शासन की धान उपार्जन नीति का उल्लंघन किया।
पुलिस जांच में स्पष्ट हुआ कि फर्जी प्रविष्टियों और हेराफेरी के चलते शासन को लगभग 28 लाख 52 हजार रुपये की आर्थिक क्षति हुई है। यह पूरा फर्जीवाड़ा खरीदी प्रक्रिया के दौरान जानबूझकर अंजाम दिया गया।
विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी कांशी राम खुटे, पिता अंजोरी खुटे, उम्र 31 वर्ष, निवासी एरमसाही, थाना मस्तूरी को उसके निवास स्थान से हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उसे 16 दिसंबर 2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि धान खरीदी में किसी भी तरह की अनियमितता, हेराफेरी या भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
Published on:
20 Dec 2025 12:55 pm


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।