AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

Dum Maaro Dum Song:जीनत अमान बॉलीवुड की सबसे बोल्ड और ब्यूटीफुल एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उन्होंने अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया है। चाहे बात 'सत्यम शिवम सुंदरम' की जाए या फिर 'हरे रामा हरे कृष्णा' फिल्म की, उन्होंने अपने बिंदास अंदाज से 70 और 80 के दशक में बॉलीवुड पर राज किया। जीनत ने राजेश खन्ना, धर्मेंद्र, देव आनंद, जितेंद्र, शशि कपूर जैसे दिग्गज कलाकारों संग काम किया। वहीं, जब बात होती है जीनत पर फिल्माए गए गानों की तो उनके अधिकतर गाने सुपर-डुपर हिट रहे और आज भी सुनने में नए जैसे लगते हैं। उनका ऐसा ही एक गाना था जिसको तत्कालीन सरकार ने बैन कर दिया था। आइये जानते हैं कि वो कौन सा गाना है और क्यों किया गया था उसको बैन?
साल 1971 में देव आनंद, जीनत अमान और मुमताज की फिल्म 'हरे रामा हरे कृष्णा' (Hare Rama Hare Krishna) रिलीज हुई थी। इस फिल्म के डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और राइटर खुद देव आनंद ही थे। देव आनंद, जीनत अमान और मुमताज अभिनीत ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। इतना ही नहीं, फिल्म के गाने भी सुपरहिट साबित हुए थे। फिल्म के गानों में ‘दम मारो दम’, ‘फूलों का तारों का’, ‘कांची रे कांची रे’ जैसे गाने थे, जो आज भी लोगों की प्लेलिस्ट में शामिल हैं। ‘दम मारो दम’ गाने के तो रिमिक्स भी कई बार बन चुके हैं। साल 2011 में आई फिल्म 'दम मारो दम' (Dum Maaro Dum Song) में इस गाने का रिमिक्स आया था। इस आइटम सॉन्ग को दीपिका पादुकोण पर फिल्माया गया था।
इस सुपरहिट फिल्म का म्यूजिक आर.डी. बर्मन ने दिया था, जबकि फिल्म के गाने आनंद बख्शी ने लिखे थे। वैसे तो फिल्म के सभी गाने बेहतरीन थे, लेकिन ‘दम मारो दम’ गाना रिलीज होते ही चर्चा में आ गया था। ये गाना जीनत अमान और देव आनंद पर फिल्माया गया था। गाने में जीनत के डांस को दर्शोकों का खूब प्यार मिला था और गाना रातों-रात सुपरहिट हो गया था। मगर उस दौर में इस गाने को लेकर एक बड़ी कंट्रोवर्सी हो गई थी। भारत सरकार ने इस गाने को बैन तक कर दिया था।
बता दें कि दिवंगत म्यूजिक डायरेक्टर आर. डी. बर्मन और इस गीत को लिखने वाले आनंद बख्शी ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि तत्कालीन सरकार ने इस गाने को बैन कर दिया था। सरकार को गाने के बोल में ‘भगवान राम’ का नाम ‘दम’ से जोड़ने पर आपत्ति थी। साथ ही गाने के फिल्मांकन को देखते हुए सरकार को आपत्ति थी। इस गाने में हिप्पी संस्कृति, ड्रग्स लेते और चिलम फूंकते हुए लोग दिखाए गए थे। गाने के रिलीज होने के बाद से ही इस पर बहस छिड़ गई थी। वहीं, सरकार का भी मानना था कि गाने से देश में ‘हिप्पी संस्कृति’ को बढ़ावा मिलेगा। यही वजह थी कि इसको दूरदर्शन पर चलाने से मना कर दिया गया था। हालांकि, बाद में काफी जद्दोजहद के बाद गाने को इन्हीं लिरिक्स के साथ रिलीज किया गया।
जब देश में 'दम मारो दम' गाने को लेकर विवाद बढ़ता गया, तब ऑल इंडिया रेडियो ने भी इसे चलाने से मना कर दिया था। इस गाने को लेकर जीनत अमान ने खुद बताया था कि इसकी शूटिंग के दौरान उन्होंने इतनी ज्यादा चिलम फूंक ली थी कि वो ठीक से चल भी नहीं पा रहीं थीं।
बता दें कि जब इस गाने को ऑल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन ने चलाने से मना कर दिया था। तब देश के एक लोकप्रिय रेडियो स्शेन सीलो स्टेशन पर गाने को लगातार चलाया गया। जिसके बाद ये गाना रेडियो पर लगातार 5 महीनों तक टॉप पर रहा था और उस वक्त का नंबर 1 गाना बन गया था।
'हरे रामा हरे कृष्णा' फिल्म के लिए जीनत अमान ने ‘फिल्मफेयर बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस’ का अवॉर्ड अपने नाम किया था। जबकि आशा भोसले को फिल्म के ‘Dum Maro Dum’ गाने के लिए ‘फिल्मफेयर बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर’ के अवॉर्ड से नवाजा गया था। आशा भोसले द्वारा गाया गया ये गाना बेहद हिट रहा था। आज भी डीजे नाईट से लेकर गंजेड़ियों की महफिल तक, हर कोई इस गाने पर झूमता नजर आता है।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
Published on:
19 Nov 2025 05:23 pm


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।