AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

Dhurandhar Box Office Collection Day 13: आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर' 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को रिलीज हुए 13 दिन बीत चुके हैं। लेकिन कमाई का रफ्तार कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। 'धुरंधर' 700 करोड़ की रेस में शामिल हो गई है। इसकी आंधी में कपिल शर्मा की फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ (Kis Kisko Pyaar Karoon 2) उड़ गई। जबकि देखा जाए तो ये फिल्म ‘धुरंधर’ की रिलीज के 7 दिन बाद, 12 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी, फिर भी कपिल शर्मा की कॉमेडी फिल्म का बुरा हाल हो गया। चलिए अब आपको दोनों ही फिल्मों का नेट कलेक्शन बताते हैं।
‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ रही है। रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड तोड़े जा रही है। Sacnilk के मुताबिक, इस फिल्म का 13वें दिन 25.50 करोड़ रुपए की कमाई की, जबकि भारत में कुल कलेक्शन 437.25 करोड़ रुपए हो गया है। वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो, यह फिल्म 700 करोड़ की रेस में शामिल हो गई है। जी हां, फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन- 639 करोड़ रुपए है।
वहीं ‘किस किसको प्यार करूं 2’ (Kis Kisko Pyaar Karoon 2 BO Collection) की बात करें तो यह फिल्म 6 दिनों में केवल 10 करोड़ रुपए की कमाई कर पाया है। इस फिल्म ने छठे दिन सिर्फ 75 लाख का कलेक्शन किया है।
| दिन | कलेक्शन (करोड़ रुपए में) |
|---|---|
| पहला दिन | 1.85 करोड़ |
| दूसरा दिन | 2.5 करोड़ |
| तीसरा दिन | 2.9 करोड़ |
| चौथा दिन | 0.90 करोड़ |
| पांचवां दिन | 1.1 करोड़ |
रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। धुरंधर के आगे कोई भी फिल्म टिक नहीं पा रही है। ऐसे में सवाल ये है कि अपकमिंग मूवी ‘इक्कीस’ कपिल शर्मा की ‘किस किसको प्यार करूं 2’ की तरह पिट तो नहीं जाएगी? या फिर ‘धुरंधर’ की रफ्तार को रोक देगी। ये अब समय ही बताएगा।
बीते दिन खबर आई थी की फिल्म के मेकर्स ने रिलीज डेट आगे बढ़ा दी है। यह फिल्म पहले 25 दिसंबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब खबर आ रही है कि इसे नए साल पर 1 जनवरी 2026 को रिलीज किया जाएगा। नेटिजेंस का कहना है कि ‘धुरंधर’ के डर से मेकर्स ने डेट आगे बढ़ा दी है।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
संबंधित विषय:
Updated on:
18 Dec 2025 11:34 am
Published on:
18 Dec 2025 09:42 am


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।