AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

Dhurandhar Box Office Collection Day 20: अक्षय खन्ना और रणवीर सिंह अभिनीत आदित्य धर की फिल्म धुरंधर अपनी रिलीज के बाद से ही तारीफें बटोर रही है। फिल्म की कहानी, कलाकार और किरदारों की हर ओर चर्चा हो रही है। अगर बॉक्स ऑफिस की बात करें तो फिल्म बॉक्स की भी धुरंधर बन चुकी है। इस साल रिलीज हुई कई बड़ी फिल्मों को कमाई के मामले में पीछे छोड़ चुकी है। और धुरंधर ने अपनी 20 दिनों की कमाई के बाद टॉप पोजीशन पर कब्जा कर लिया है।
Sacnilk अनुसार, फिल्म ने तीसरे बुधवार को लगभग 17.75 करोड़ रुपये कमाए, जिससे 20 दिनों का भारत में कुल कलेक्शन 607.25 करोड़ रुपये हो गया। जबकि फिल्म ने वर्ल्डवाइड 900 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।
आपको बता दें कि रणवीर की 'धुरंधर' ने इस साल रिलीज हुई श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की हॉरर कॉमेडी 'स्त्री 2' और विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की 'छावा' के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। जानकारी के लिए बता दें कि 'स्त्री 2' ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 597.99 करोड़ रुपये कमाए थे, जबकि छावा ने कुल 601.54 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
हिंदी फिल्मों में अभी तक सबसे ज्यादा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करने वाली फिल्म साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म जवान है। एटली द्वारा निर्देशित और शाहरुख़ खान अभिनीत इस फिल्म ने कुल 640.25 करोड़ रुपये कमाए थे। अब देखना ये होगा कि क्या धुरंधर अब तक की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बनेगी या नहीं।

'धुरंधर' को मिल रहे रिस्पॉन्स को देखते हुए ये कहना गलत नहीं होगा कि रणवीर और अक्षय की ये फिल्म 'जवान' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को जल्द ही पार कर लेगी और आगे निकल जायेगी और सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन जाएगी।
और अगर बात की जाए पैन इंडिया फिल्मों की तो अब 'धुरंधर' जल्द ही 'कल्कि 2898 AD', 'RRR', 'KGF चैप्टर 2', 'बाहुबली 2' और 'पुष्पा 2' जैसी दक्षिण भारतीय पैन-इंडिया फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रिकॉर्ड को तोड़कर आगे निकलना होगा।
| Rank | Film Name | Release Year | Worldwide Box Office Collection (Cr) | Pan-India Status |
|---|---|---|---|---|
| 1 | बाहुबली 2: द कन्क्लूजन | 2017 | 1800+ करोड़ रुपये | ऐतिहासिक रिकॉर्ड |
| 2 | RRR | 2022 | 1250+ करोड़ रुपये | ग्लोबल पैन-इंडिया हिट |
| 3 | KGF चैप्टर 2 | 2022 | 1200+ करोड़ रुपये | मास पैन-इंडिया ब्लॉकबस्टर |
| 4 | पुष्पा 2: द रूल | 2024 | 1700+ करोड़ (अनुमानित) रुपये | ऑल-टाइम ट्रेंडसेटर |
| 5 | कल्कि 2898 AD | 2024 | 1000+ करोड़ (अनुमानित) रुपये | फ्यूचरिस्टिक पैन-इंडिया हिट |
| 6 | धुरंधर | 2025 | -- | रिकॉर्ड ब्रेकिंग की दौड़ में |
फिल्म मेकर्स के अनुसार, आने वाले साल 2026 में 'धुरंधर 2' भी रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को ईद के मौके पर रिलीज किया जाएगा। आपको बता दें कि 'धुरंधर 2' एक साथ पूरे भारत में हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में भी रिलीज किया जाएगा।
रिपोर्ट्स के मुताबिक धुरंधर OTT प्लेटफॉर्म Netflix पर 2026 में 30 जनवरी को रिलीज होगी। देखना होगा कि बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ने के बाद धुरंधर ओटीटी पर क्या कमाल दिखाती है?
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
संबंधित विषय:
Published on:
25 Dec 2025 02:49 pm


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।