13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘O’Romeo’ की बढ़ीं मुश्किलें, लीगल नोटिस और सिक्योरिटी अलर्ट के बाद क्या शाहिद कपूर को है कोई खतरा?

O'Romeo Update: शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ टीजर रिलीज के बाद मुश्किलों में आ गई है। फिल्म को लेकर लीगल नोटिस और सिक्योरिटी चिंताओं के चलते फिल्म के प्रोमोशंस इवेंट पर भी असर पड़ा है।

2 min read
Google source verification
Shahid Kapoor in O Romeo

शाहिद कपूर का लुक ‘ओ रोमियो’ में: (फोटो सोर्स: इंस्टाग्राम)

O'Romeo Update: साल 2026 की शुरुआत में ही कई फिल्मों के टीजर रिलीज हुए हैं, जिन्होंने दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है। इन्हीं में से एक है शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’, जिसमें शाहिद एग्रेसिव के साथ ही स्टाइलिश लुक में नजर आ रहे हैं। पोस्टर और टीजर के रिलीज होते ही जहां दर्शकों के रिएक्शन्स सामने आए, वहीं फिल्म को लेकर विवाद भी शुरू हो गया, जिसके चलते फिल्म के प्रमोशन प्लान को बड़ा सेटबैक लगा है।

ट्रेलर लॉन्च हुआ कैंसिल? (Trailer Launch Cancelled)

पिंकविला की रिपोर्ट्स के अनुसार, मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर लॉन्च इवेंट कैंसिल कर दिया है। यह फैसला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। हुसैन उस्तरा के परिवार के रवैये को देखते हुए मेकर्स किसी भी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहते हैं। हालांकि, इस फैसले को लेकर भी मेकर्स की ओर से कोई ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं आया है।

प्रोडूसर्स को लीगल नोटिस भेजा गया (Legal Notice Sent To Producers)

दो दिन पहले ही खबर आयी थी की मुंबई के डॉन हुसैन उस्तरा की बेटी सनोबर शेख ने फिल्म के प्रोडूसर साजिद नाडियाडवाला को लीगल नोटिस भेजा। नोटिस में कहा गया है कि ‘ओ रोमियो’ में शाहिद कपूर का किरदार उनके पिता हुसैन उस्तरा पर आधारित है, जो कि बिना उनके या परिवार के अनुमति के किया गया है। सनोबर ने इस आधार पर 2 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग की है। हालांकि, इस मामले पर भी अभी तक प्रोड्यूसर्स की ओर से कोई ऑफिशियल कमेंट सामने नहीं आया है।

सनोबर शेख ने क्या कहा (Sanobar Shaikh Statement)

फिल्म के मेकर्स को भेजे गए नोटिस को लेकर सनोबर शेख ने कहा है कि शाहिद कपूर का किरदार लुक, स्टाइल और पर्सनैलिटी के मामले में पूरी तरह उनके पिता से मिलता-जुलता है। उनका आरोप है कि फिल्ममेकर्स ने न तो उनसे और न ही उनके परिवार से इस बारे में कोई बातचीत की और न ही किसी तरह की अनुमति ली। सनोबर ने यह भी बताया है कि उन्होंने साल 2025 में भी मेकर्स से संपर्क करने की कोशिश की थी, लेकिन उन्हें कोई जवाब नहीं मिला। इसी वजह से अब उन्हें लीगल नोटिस भेजना पड़ा। उन्होंने साफ किया कि नोटिस भेजने को किसी भी तरह की धमकी नहीं कहा जा सकता।

‘ओ रोमियो’ के बारे में (About O’ Romeo)

टीजर रिलीज के बाद दर्शकों में फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ी गयी है, लेकिन लगातार बढ़ते विवाद ने कास्ट और मेकर्स की परेशानियां बढ़ा दी हैं। साथ ही सिक्योरिटी को लेकर भी चिंता जताई जा रही है। अब देखना होगा कि मेकर्स इन हालातों को किस तरह संभालते हैं। ‘ओ रोमियो’ को विशाल भारद्वाज ने डायरेक्ट किया है, जबकि इसे साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में शाहिद कपूर के साथ तृप्ति डिमरी, विक्रांत मैसी, तमन्ना भाटिया, दिशा पाटनी, फरीदा जलाल और नाना पाटेकर अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म 13 फरवरी को रिलीज होने वाली है।