13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

क्या ऋतिक और सबा आजाद का टूटा रिश्ता? एक अजीब पोस्ट से बढ़ी फैंस की धड़कने, याद आया पेंगुइन

Hrithik Roshan And Saba Azad Breakup Rumors: ऋतिक रोशन के एक पोस्ट ने हंगामा मचा दिया है। लोग कमेंट कर उनसे पूछ रहे हैं कि क्या उनका और सबा आजाद का रिश्ता टूट गया है। वहीं, इसपर खुद सबा आजाद ने भी सवाल पूछा है।

Google source verification
पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
ऋतिक रोशन ने एक पोस्ट ने हंगामा मचा दिया है। लोग कमेंट कर उनसे पूछ रहे हैं कि क्या उनका और सबा आजाद का रिश्ता टूट गया है।

ऋतिक रोशन ने किया क्रिप्टिक पोस्ट

Hrithik Roshan And Saba Azad Breakup Rumors: बॉलीवुड के 'ग्रीक गॉड' कहे जाने वाले ऋतिक रोशन अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। सुजैन खान संग 13 साल की शादी खत्म कर एक्टर अब खुद से 12 साल छोटी एक्ट्रेस सबा आजाद को डेट कर रहे हैं। अक्सर दोनों अपनी फोटोज सोशल मीडिया पर डालते रहते हैं, लेकिन शुक्रवार की सुबह ऋतिक ने कुछ ऐसी तस्वीरें और कैप्शन शेयर किया, जिसने उनके फैंस के बीच खलबली मचा दी। पहाड़ों और शांत झील के किनारे खिंचवाई गई इन तस्वीरों को देखकर लोग यह कयास लगाने लगे कि शायद ऋतिक और उनकी गर्लफ्रेंड सबा आजाद के बीच सब कुछ ठीक नहीं है?

ऋतिक रोशन ने पोस्ट ने बढ़ाई फैंस की चिंता (Hrithik Roshan And Saba Azad Breakup Rumors)

तस्वीरों में ऋतिक रोशन लाल टी-शर्ट, बेज जैकेट और ढीली जींस पहने बेहद कूल लुक में नजर आ रहे हैं। लेकिन चर्चा उनके लुक की नहीं, बल्कि उनके लिखे कैप्शन की हो रही है। ऋतिक ने फेमस लेखक वेंडेल बेरी की कविता 'द पीस ऑफ वाइल्ड थिंग्स' से प्रेरित होकर कुछ गहरी लाइनें लिखी हैं।

ऋतिक रोशन ने किया ये पोस्ट (Hrithik Roshan Instagram)

ऋतिक ने लिखा, "बदलाव आ रहा है... बहुत समय से रुका हुआ। दुनिया नए सिरे से मंथन कर रही है। शांत पानी और जंगली चीजों की मौजूदगी में, मैं खुद को आवरणों से मुक्त होते देख रहा हूं। आखिर में, मैं मुक्त हूं।" इन लाइनों में 'मुक्ति' और 'बदलाव' जैसे शब्दों के इस्तेमाल ने फैंस को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या ऋतिक अपनी जिंदगी के किसी पुराने अध्याय को बंद कर रहे हैं?

सबा आजाद ने भी पूछा सवाल (Saba Azad Comment On Hrithik Roshan Post)

जैसे ही यह पोस्ट वायरल हुआ, कमेंट सेक्शन में सवालों की बाढ़ आ गई। कई यूजर्स ने इसे उनके और सबा आजाद के ब्रेकअप से जोड़कर देखना शुरू कर दिया। एक फैन ने पूछा, "क्या आप सिंगल हो गए हैं?" दूसरे यूजर ने अंटार्कटिका पहाड़ों में चलते हुए वायरल पेंगुइन का एक GIF शेयर किया और फैंस ने कमेंट सेक्शन में ढेर सारे फायर और हार्ट इमोजी भेजे। वहीं, ऋतिक की गर्लफ्रेंड सबा आजाद ने पूछा कि क्या ये लाइनें 'द पीस ऑफ वाइल्ड थिंग्स' नोवल से प्रेरित हैं?

ऋतिक और सबा साल 2022 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों के बीच करीब 12 साल की उम्र का अंतर है। ऋतिक जहां अब 52 साल के हो चुके हैं, वहीं सबा 40 के करीब हैं। इस कपल को अक्सर बॉलीवुड पार्टीज और वेकेशन पर साथ देखा जाता रहा है, ऐसे में ऋतिक की 'अकेलेपन' और 'शांति' वाली यह पोस्ट फैंस को हजम नहीं हो रही है।

ऋतिक रोशन की आने वाली फिल्म (Hrithik Roshan Upcoming Movie)

ऋतिक के लिए पिछला साल करियर के मामले में कठिन रहा है। उनकी फिल्म 'वॉर 2' बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई और फ्लॉप साबित हुई। फिलहाल ऋतिक अपनी अगली बड़ी फिल्म 'कृष 4' की तैयारियों में जुटे हैं, जो अभी प्री-प्रोडक्शन स्टेज पर है।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर

लव सोनकर

लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना
कोई टिप्पणी नहीं है। पहले टिप्पणी करने वाले बनें!