AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

Indian Cinema Box Office Collection 2025: पिछले तीन साल भारतीय सिनेमा के लिए उतार-चढ़ाव से भरे रहे हैं। 2023 में पोस्ट-पैंडेमिक रिकवरी का जोरदार आगाज हुआ, 2024 में थोड़ी मंदी आई, लेकिन 2025 ने फिर से गति पकड़ी। विश्वसनीय सोर्स और आंकड़ों के अनुसार, कुल इंडिया ग्रॉस कलेक्शन में हिंदी फिल्मों का शेयर प्रमुख रहा, लेकिन साउथ (तेलुगु, तमिल, मलयालम) ने विविधता और कंटेंट से बाजार को मजबूत किया। 2025 में जो मोमेंटम बना है, वह 2026 में भारतीय सिनेमा को ₹15,000 करोड़ के जादुई आंकड़े तक ले जा सकता है। आने वाले समय में दर्शकों की पसंद और भी ज्यादा 'स्पष्ट' होने वाली है या तो उन्हें 'एक्स्ट्रा-ऑर्डिनरी विजुअल' चाहिए या फिर 'बेहद ईमानदार कहानी'।
कोविड-19 के बाद 2023 में सिनेमाघरों में दर्शकों की वापसी ने बॉक्स ऑफिस को नई ऊंचाई दी। सैलेक्चिक के अनुसार, कुल इंडिया ग्रॉस 12,226 करोड़ रुपये रहा, जो 2022 के मुकाबले 30% ज्यादा था। हिंदी फिल्मों का योगदान करीब 44% था, जिसमें शाहरुख खान की कमबैक फिल्में जवान (640 करोड़) और पठान (543 करोड़) ने धमाल मचाया। एनीमल (554 करोड़) और गदर 2 (525 करोड़) ने भी बाजार को बूस्ट दिया। साउथ से केजीएफ 2 के हिंदी वर्जन ने 434 करोड़ कमाए, लेकिन कुल मिलाकर 2023 रिकॉर्ड ब्रेकर साल रहा।
2024 में बाजार में 3% की गिरावट आई, कुल ग्रॉस 11,833 करोड़ रहा। कारण? हॉलीवुड स्ट्राइक्स का असर और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स की बढ़ती लोकप्रियता। हिंदी शेयर घटकर 40% पर आ गया, लेकिन पुष्पा 2 (836 करोड़ हिंदी) और कल्की 2898 एडी (टॉप ग्रॉसर) ने साउथ को मजबूत रखा। मलयालम सिनेमा ने दोगुना ग्रोथ किया,मेनुजुअल बॉयज जैसी फिल्मों ने क्षेत्रीय बाजार को बूस्ट दिया। बॉलीवुड में स्त्री 2 (627 करोड़) और मुंज्या ने हॉरर-कॉमेडी ट्रेंड सेट किया। रिपोर्ट के अनुसार 2024 में एनिमेटेड और फैंटेसी फिल्मों ने अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन कुल कमाई 2023 से कम रही।
2025 में रिकवरी दिखी, दिसंबर के आखिरी तक अनुमानित ग्रॉस 13000 करोड़ हो जाएगा है। हिंदी ने मजबूत वापसी की, 'छावा' (615 करोड़) और 'धुरंधर' (800 करोड़) ने इतिहास रचा। कुल 1570 फिल्में रिलीज हुईं, हिंदी नेट 4659 करोड़। साउथ से 'कांतारा चेप्टर-1' और मलयालम की मोहनलाल फिल्मों ने कमाल किया। अब तक भारतीय बॉक्स ऑफिस का ग्रोस कलेक्शन 12800 करोड़ रुपए के पार हो गया है। ऐसे में एक सप्ताह का कलेक्शन दो सौ करोड़ रुपए होने के साथ ही यह आंकड़ा 13000 करोड़ के पार हो जाने का रेकॉर्ड बन जाएगा।
| साल | कुल इंडिया ग्रॉस (करोड़ ₹) | मुख्य हाइलाइट्स |
|---|---|---|
| 2023 | 12,226 (रिकॉर्ड) | जवान, पठान, एनीमल |
| 2024 | 11,833 | पुष्पा 2, कल्की 2898 एडी |
| 2025 | 12,800 (दिसंबर 25 तक) | रिकवरी, छावा, धुंरधर |
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
संबंधित विषय:
Published on:
27 Dec 2025 08:04 pm


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।