मुंबई, Jun 06, 2026

फेम और ग्लैमर के बीच जाह्नवी कपूर ने कही थी बड़ी बात। (फोटो सोर्स: IMDb)
Janhvi Kapoor Consent Statement: बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'पेड्डी' बीती 4 जून को रिलीज हो गई है। फिल्म की सफलता के साथ-साथ फिल्म में लीड रोल निभा रहीं, जान्हवी कपूर चर्चा में हैं, लेकिन फिल्म में अपने काम को लेकर नहीं, बल्कि गलत वजह से। साउथ एक्टर राम चरण की इस स्पोर्ट्स ड्रामा में जान्हवी को अपने किरदार अचियम्मा को लेकर दर्शकों की आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।
सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने दावा किया है कि ये रोल उन्हें ऑब्जेक्टिफाई करता है और इसमें किरदार की भूमिका के नाम पर कुछ नहीं है। वहीं, कोई बोल रहा है कि जान्हवी कपूर अपनी हर फिल्म में इस तरह से अपनी बॉडी को दिखाती हैं।
वहीं, 'पेड्डी' में जान्हवी कपूर के रोल को लेकर चल रही बहस में एक्ट्रेस गायत्री चगंती ने इंस्टाग्राम पर एक ऐसा कमेंट किया जिसने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है। उन्होंने न सिर्फ 'पेड्डी' बल्कि जान्हवी की पिछली फिल्मों का भी जिक्र करते हुए कहा कि उनका शरीर ही उनकी पूरी इमेज बन गई है।
वहीं, इस बैकलैश के बीच जान्हवी का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने ऑब्जेक्टिफिकेशन और कंसेंट के मुद्दे पर बात की थी, जहां उन्होंने अपनी मंजूरी के बिना सेक्सुअलाइज किए जाने के बारे में बात की थी।
जब लोग जरूरत से ज्यादा उन्हें सेक्शुअलाइज करते हैं तो क्या उन्हें अजीब लगता है, इस पर जान्हवी ने कहा, "कुछ दिन पहले मेरी पैप्स से बात हुई थी। मैं उनसे प्राइवेट में मिली थी, और मैं उनसे इस बारे में बात कर रही थी कि कैसे कभी-कभी वो औरतों की फोटो खींचते हैं। मैंने कहा, 'यह हमारे लिए तो बुरा है ही, हमें अच्छा नहीं लगता, ये दखल देने वाला है… हमें लगता है कि ये बिना सहमति नहीं होना चाहिए। भले ही हम एक खास तरह से कपड़े पहनकर बाहर जाएं, हम इसकी उम्मीद नहीं करते कि कोई कैमरा घुमाएगा और शरीर के खास हिस्सों को जूम इन करेगा। लेकिन इससे भी ज्यादा, ये आप लोगों पर बुरा असर डालता है। आप औरतों के शरीर को उनकी मर्जी के बिना कमोडिटी बना रहे हैं - और जैसे, पैसे और व्यूज के लिए, आप शरीर के किसी हिस्से को जूम इन कर रहे हैं, तो आप अपनी इज्जत कैसे करते हैं?"
ऑब्जेक्टिफाइड होने पर एक्ट्रेस ने उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि किसी भी स्टेज पर, खुद से यह पूछना जरूरी है: मैंने किस चीज के लिए सहमति दी थी? उदाहरण के लिए, मैंने भीगी साड़ी (परम सुंदरी) नाम का एक गाना किया था, जिसमें मैं गीली साड़ी में हूं और सेंसुअली डांस कर रही हूं। आइडिया उत्तेजित करना नहीं था, लेकिन ये एक सेंसुअल गाना था। अगर कोई इसे देखकर कहता कि वह मेरी तरफ अट्रैक्टेड नहीं है, तो शायद मुझे बुरा लगता। लेकिन यह किसी को सेक्शुअलाइज करने से बहुत अलग है, खासकर उनकी सहमति के बिना। यह, किसी भी और हर रूप में, मुझे ठीक नहीं लगता। और यह मुझे परेशान करता है।"
इसके आगे जान्हवी कपूर ने कहा, "यह ऐसा है जैसे मैंने कुछ ऐसा पहन लिया हो जो मुझे शीशे में देखने पर सही लगता है। मुझे जो पहनना है वो पहनने और बाहर निकलने की आजादी है। लेकिन कुछ एंगल और तरीके हैं जिनसे मेरी सहमति के बिना फोटोज खींची जाती हैं। वो म्यूजिक, स्लो मोशन और जूम जोड़ते हैं, जो कि में मंजूरी के बिना होता है।"
इस पर और चर्चा करते हुए जाह्नवी ने कहा कि वो इसे नजरअंदाज नहीं कर सकतीं, क्योंकि इससे उनकी इमेज ख़राब होती है. उन्होंने कहा, "मैं बेपरवाह नहीं हो सकती, क्योंकि इन सब चीजों से जो इमेज बनती है, उसका असर दर्शकों, फिल्ममेकरों और मेरी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में मिलने वाले मौकों पर भी पड़ता है।"
बुची बाबू सना की डायरेक्ट की गई फिल्म 'पेड्डी' में राम चरण और जान्हवी कपूर के अलावा विजय सेतुपति, बोमन ईरानी, दिव्येंदु और जगपति बाबू भी अहम भूमिकाओं में हैं।
संबंधित विषय:
Published on: 06 Jun 2026 02:09 pm

कोई कमेंट नहीं है।
पहले कमेंट करने वाले बनें।