
जैस्मीन सैंडलस (सोर्स: x)
Jasmine Sandlas Show: पॉप और पंजाबी म्यूजिक की दुनिया की फेमस सिंगर जैस्मीन सैंडलस ने हाल ही में एक लाइव शो के दौरान अपने दमदार गानों के साथ-साथ अपनी संवेदनशीलता और सशक्त महिला के रूप में भी खूब तारीफ बटोरी है। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे भीड़ में हो रही लड़कियों के साथ छेड़छाड़ पर तुरंत कार्रवाई करती दिखाई देती हैं।
शो के दौरान जब भीड़ में कुछ लड़कों ने लड़कियों को परेशान करना शुरू किया, तो जैस्मीन ने तुरंत सिक्योरिटी से कनेक्ट किया और कहा, 'अगर लड़कियां सेफ नहीं हैं तो मैं गाना ही नहीं गाऊंगी।' इस बात के बाद स्टेज पर थोड़ी देर के लिए कार्यक्रम रुका, लेकिन जैस्मीन का ये मजबूत और साफ संदेश सभी को खूब पसंद आया।
जैस्मीन न केवल पुरुषों को सही निर्देश दिए बल्कि भीड़ से भी अपील भी की कि वे लड़कियों की सुरक्षा का ध्यान रखें। बता दें, इस साहसिक कदम के लिए उन्हें जोरदार तालियों और खूब सपोर्ट मिला। जैस्मीन सैंडलस ने अपने कई हिट गानों से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। उनके गाने जैसे 'शरारत', 'इल्लीगल वेपन', 'तरस', और 'धुरंधर' को फैंस ने खूब प्यार दिया है। वो इंडियन अमेरिकन सिंगर हैं, जिनका जन्म जालंधर में हुआ और वे कैलिफोर्निया में पली-बढ़ी हैं। उनका पहला बड़ा हिट गाना 'मुस्कान' साल 2007 में आया था। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में भी किक फिल्म के गाने 'मुझे यार ना मिले ते मर जावां' से अपनी जगह बनाई।
इतना ही नहीं, दिल्ली में हालिया टूर के दौरान जब शो में ये घटना हुई, तब उनके साथ शरारत फेम आयशा खान ने भी सरप्राइज परफॉर्मेंस दी, जिसने उत्साह को और बढ़ा दिया। जैस्मीन के इंस्टाग्राम पर 7.1 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, जो उनके गानों और व्यक्तित्व दोनों के बड़े फैंस हैं।
बता दें, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने जैस्मीन के इस कदम की खूब तारीफ की है। किसी ने लिखा, "सैल्यूट", तो किसी ने कहा, "महिलाओं के लिए महिला खड़ी हुई।" एक यूजर ने कहा, "ये है असली महिला सशक्तिकरण, बिना नफरत के, बिना ड्रामा के।" जैस्मीन ने इस घटना के जरिए एक मजबूत संदेश दिया कि संगीत चाहे जितना भी मजेदार हो, लेकिन सुरक्षा और सम्मान सबसे पहले आते हैं।
Published on:
11 Feb 2026 03:04 pm
