5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कृष्णा ने फिर किया मामी सुनीता को गुस्सा दिलाने वाला काम, गोविंदा पर मारा पंच, बोले- जब मैं मामा का खा सकता हूं…

Krushna Abhishek on Govinda in Laughter Chefs 3: बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में मामा–भांजे की जोड़ी गोविंदा और कृष्णा अभिषेक को लेकर चल रहा विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है। पिछले काफी समय से दोनों के रिश्तों में आई खटास सोशल मीडिया से लेकर टीवी स्क्रीन तक चर्चा का विषय बनी हुई है। इसी […]

2 min read
Google source verification
Krushna Abhishek on Govinda in Laughter Chefs 3

Krushna Abhishek on Govinda in Laughter Chefs 3 (सोर्स इंस्टाग्राम- @laughterchefscolors)

Krushna Abhishek on Govinda in Laughter Chefs 3: बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में मामा–भांजे की जोड़ी गोविंदा और कृष्णा अभिषेक को लेकर चल रहा विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है। पिछले काफी समय से दोनों के रिश्तों में आई खटास सोशल मीडिया से लेकर टीवी स्क्रीन तक चर्चा का विषय बनी हुई है। इसी बीच कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक ने अपने चिर-परिचित अंदाज में एक बार फिर मामा गोविंदा के नाम पर ऐसा पंच मारा, जिसने दर्शकों को हंसी से लोटपोट कर दिया, लेकिन साथ ही विवाद को भी हवा दे दी।

प्रोमो में क्या कुछ आया नजर? (Krushna Abhishek on Govinda in Laughter Chefs 3)

दरअसल, टीवी शो ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 3’ का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें कृष्णा अभिषेक एक मजेदार सिचुएशन में दिखाई दे रहे हैं। प्रोमो में भारती सिंह खाना खाते हुए नजर आती हैं। तभी कृष्णा उनके पास पहुंचकर प्लेट से खाना छीनने की कोशिश करते हैं। भारती के विरोध करने पर कृष्णा मजाकिया लहजे में कहते हैं, 'जब मैं मामा का खा सकता हूं तो बहन का क्यों नहीं खा सकता।' ये डायलॉग सुनते ही सेट पर मौजूद लोग हंस पड़ते हैं और वीडियो सोशल मीडिया पर देखते ही देखते वायरल हो जाता है।

गोविंदा ने डायलॉग्स पर जताई थी नाराजगी

हालांकि, यह मजाक ऐसे वक्त में आया है जब खुद गोविंदा इस तरह के डायलॉग्स को लेकर नाराजगी जता चुके हैं। कुछ दिन पहले एएनआई के साथ इंटरव्यू में गोविंदा ने खुलकर कहा था कि कृष्णा के टीवी शोज के राइटर्स जानबूझकर ऐसे डायलॉग लिखते हैं, जिनसे उन्हें अपमान महसूस होता है। गोविंदा का मानना है कि यह सब उनके खिलाफ रची जा रही एक साजिश का हिस्सा है। उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें कई बार समझ नहीं आता कि रिश्तों में कब नाराजगी आ जाती है और कब सब कुछ सामान्य हो जाता है।

कृष्णा ने दी थी सफाई

गोविंदा के इन बयानों के बाद कृष्णा अभिषेक ने भी अपनी सफाई दी। उन्होंने साफ कहा कि वो अपने मामा की बहुत इज्जत करते हैं और उन्हें एक लीजेंड मानते हैं। कृष्णा के मुताबिक, कॉमेडी में कही गई बातों को कुछ लोग मजाक के तौर पर लेते हैं, जबकि कुछ को वही बात तंज लग सकती है। उनका कहना है कि उनका इरादा कभी भी गोविंदा का अपमान करने का नहीं रहा।

तलाक की खबरों को लेकर फिर चर्चाओं में गोविंदा

इसी बीच गोविंदा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में हैं। पत्नी सुनीता आहूजा के साथ रिश्तों और तलाक की अफवाहों पर दिए गए उनके बयानों ने भी खूब सुर्खियां बटोरी हैं। गोविंदा का कहना है कि लंबे समय से उनके खिलाफ माहौल बनाया जा रहा है और परिवार को भी उनके विरुद्ध करने की कोशिशें हो रही हैं। हालांकि, वे चाहते हैं कि हालात सुधरें और सब कुछ ठीक हो जाए।

गोविंदा का वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो गोविंदा लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। वे आखिरी बार साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म ‘रंगीला राजा’ में नजर आए थे, जो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। वहीं कृष्णा अभिषेक लगातार टीवी शोज और कॉमेडी प्लेटफॉर्म्स पर एक्टिव हैं और दर्शकों को एंटरटेन कर रहे हैं।