Patrika Logo
Switch to English
होम

होम

वीडियो

वीडियो

प्लस

प्लस

ई-पेपर

ई-पेपर

प्रोफाइल

प्रोफाइल

‘दूर जा रही हूं…’बहन से आखिरी कॉल, फिर फंदे से झूलती मिली मॉडल विवेका बाबाजी

Viveka Babajee Suicide Case: मॉडल विवेका बाबाजी ने अपनी बहन को आखिरी कॉल में कहा था, 'दूर जा रही हूं…', जिसके बाद वे अपने घर में फंदे से झूलती मिलीं। विवेका के परिवार और करीबी लोग इस घटना से शॉक में हैं और उनके बॉयफ्रेंड पर शक जताया जा रहा है।

🌟 AI से सारांश

AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

🌟 AI से सारांश

AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
'दूर जा रही हूं…' बहन से आखिरी कॉल, फिर फंदे से झूलती मिली मॉडल विवेका बाबाजी, बॉयफ्रेंड पर शक
विवेका बाबाजी (सोर्स: x)

Viveka Babajee Suicide Case: बॉलीवुड का नाम सुनते ही आपके मन में क्या आता है, ग्लैमर, चकाचौंध भरी दुनिया। लेकिन बाहर जितनी सही इंडस्ट्री दिखती है, अंदर उतने ही काले राज दफ्न हैं और अंधकार है। इसी अंधार का शिकार बनीं जानी-मानी मॉडल विवेका बाबाजी।

फंदे से झूलती मिली मॉडल विवेका बाबाजी

ये कहानी है 25 जून 2010 की, जब मुंबई के बांद्रा में स्थित कॉन्टिनेंटल अपार्टमें में रहने वाले एक परिवार ने पाया कि उनके घर में गैस लीक होने की तेज गंध आ रही है। ये गंध किसी पड़ोस के ही घर से आ रही थी। कॉरिडोर में पहुंचने पर ये गंध तेज होने लगी और देखने पर पता चला कि ये गंध पड़ोस में रहने वालीं 37 साल की मॉडल विवेका बाबाजी के घर के अंदर से आ रही है।

पड़ोसियों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से किसी ने कोई जवाब नहीं दिया, जिसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस और फायरब्रिगेड टीम को इस बात की जानकारी दी। पुलिस ने पहुंचकर दरवाजा तोड़ा तो सामने का मंजर देख हर कोई दंग रह गया। मॉडल विवेका बाबाजी लिविंग रूम के पंखे से लगे फंदे पर थीं। आइए सिलसिलेवार तरीके से जानें कि आखिर विवेका बाबाजी के साथ क्या हुआ था और पूरी कहानी क्या है….

फिल्म फेस्टिवल के दौरान हुए एक बड़े स्कैंडल में

बता दें कि विवेका बाबाजी का जन्म मॉरीशस में हुआ था। उनकी मां महाराष्ट्रियन थीं और चार भाई-बहनों में विवेका सबसे छोटी थीं। बचपन से ही वो ग्लैमर वर्ल्ड की ओर अट्रैक्ट थीं। केवल 20 साल की उम्र में उन्होंने मिस मॉरीशस का खिताब जीता और इसके बाद मिस वर्ल्ड 1993 और मिस यूनिवर्स 1994 का भी वो हिस्सा बनीं थीं।

इस बीच 1994 में मनीला फिल्म फेस्टिवल के दौरान हुए एक बड़े स्कैंडल के बाद विवेका भारत आ गईं। इस इवेंट में उन्होंने गलती से अपनी दोस्त रूफा गटीरेज का नाम बेस्ट एक्ट्रेस विनर के रूप में घोषित कर दिया था, जबकि असली विजेता आइको मेलेनडेज थीं। ये पूरा वाकया कैमरे में कैद हो गया और विवाद बढ़ने से पहले ही विवेका ने मॉरीशस छोड़ दिया और भारत में आकर बस गईं।

गौतम वोरा के साथ विवेका बाबाजी (सोर्स:x )

गौतम वोरा के साथ विवेका बाबाजी

आखिरी बार 16 जून 2010 को विवेका बाबाजी एक मैगजीन की एनिवर्सरी पार्टी में शामिल हुई थीं, जो राहुल अकेरकर के महालक्ष्मी रेस्टोरेंट में ईआयोजित की गई थी। पार्टी में विवेका ने जमकर डांस भी किया और दोस्तों से खूब बातें कीं थीं। इस पार्टी के ठीक 9 दिन बाद विवेका की लाश उनके घर से मिली।

मौत से पहले मां-बहन को किया था कॉल

विवेका की मां ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि मौत से पहले विवेका ने उनको कॉल किया था। विवेका ने उस दौरान कहा था कि वो बहुत दूर जा रही हैं। ये कहते ही विवेका ने कॉल काट कर दिया, चिंता में आकर मां ने विवेका के एक्स बॉयफ्रेंड रोहित जुगराज को कॉल कर कहा कि वो जल्दी वो विवेका के पास जाएं और देखें कि वो ठीक हैं या फिर नहीं। रोहित ने विवेका को कई कॉल किए, लेकिन विवेका की तरफ से कोई जवाब नहीं दिया। रोहित ने उनको मैसेज भी किए, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। कुछ देर बाद विवेका ने अपनी बहन को कॉल किया और कहा, मैं दूसरी दुनिया में जा रही हूं, मां का ख्याल रखना। इसके कुछ घंटों बाद ही उन्हें बेटी की मौत की खबर मिली।

दरअसल, पुलिस के जरिए जाचं में विवेका की मां दयावंती ने बताया कि गौतम ने उन्हें शादी करने का वादा किया था और दोनों शादी करने वाले थे। एक बार विवेका ने मां से गौतम की बात भी करवाई थी। उन्होंने ये भी कहा कि गौतम चाहता था कि शादी से पहले विवेका फर्टिलिटी टेस्ट करवाएं। मगर ऐसा नहीं हुआ और दोनों अलग रहने लगे थे। विवेका अक्सर परेशान रहती थी। इस पर पुलिस ने उनकी मौत को Suicide बताकर सब क्लोज कर दिया, जिसकी वजह से उन्हें कभी जांच के दायरे में नहीं लिया गया। लंबी जांच के बाद आत्महत्या के लिए उकसाने के चार्ज से भी गौतम वोहरा को क्लीनचिट दे दी गई।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

अभी चर्चा में (35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (43)

राहुल शर्मा
राहुल शर्माjust now

यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।

राहुल शर्मा
राहुल शर्माjust now

हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है

सोनिया वर्मा
सोनिया वर्माjust now

दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।

User Avatar