AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

November 2025 Movie Releases: नवंबर महीना सिनेप्रेमियों के लिए किसी त्योहार से कम नहीं होने वाला है। इस महीने एक्शन, रोमांस, हॉरर, कॉमेडी और थ्रिलर, हर जॉनर की एक से बढ़कर एक फिल्में पर्दे पर दस्तक देने को तैयार हैं। कहानी में ट्विस्ट, जबरदस्त क्लाइमेक्स और स्टारकास्ट भी दमदार होने वाली है। बॉक्स ऑफिस पर भी एंटरटेनमेंट का फुल तड़का लगने वाला है। आइए जानते हैं, किस तारीख पर क्या धमाका होने वाला है…
महीने की शुरुआत ‘हक से’ के साथ होगी। यह फिल्म एक इमोशनल ड्रामा है, जिसमें एक सामाजिक संदेश भी छिपा है। यह फिल्म साल 1985 के ऐतिहासिक ‘शाहबानो बनाम अहमद खान केस’ से प्रेरित है। ये वही केस है, जिसने महिलाओं के अधिकारों और सामाजिक न्याय की दिशा में नया अध्याय लिखा था।
फिल्म में यामी गौतम एक मजबूत महिला ‘शाह बानो’ के किरदार में नजर आएंगी, जो अपनी इज्जत और हक के लिए पूरे समाज से टकराती है। वहीं इमरान हाशमी उनके पति ‘मोहम्मद अहमद खान’ की भूमिका निभा रहे हैं।
फिल्म में शीबा चड्ढा, दानिश हुसैन और असीम हट्टंगडी जैसे दमदार कलाकारों ने भी अहम किरदार निभाए हैं, जो कहानी को और गहराई देते हैं। सबसे दिलचस्प बात यह है कि ‘हक’ की कहानी मशहूर पत्रकार जिग्ना वोरा की किताब ‘बानो: भारत की बेटी’ से प्रेरित है। यह फिल्म 7 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
14 नवंबर को सिनेमाघरों में डबल धमाका होने वाला है। सबसे पहले अजय देवगन की ‘दे दे प्यार दे 2’ रिलीज होगी, जिसमें देखने को मिलेगा मजेदार रोमांस और ड्रामा। इसी दिन रिलीज होंगी ‘हैलो कौन’ (एक प्यारी रोमांटिक कॉमेडी) और ‘द रनिंग मैन’, जो भरपूर एक्शन और सस्पेंस से भरी थ्रिलर है। यानी 14 नवंबर को हर जॉनर के फैंस को मिलेगा कुछ खास।
21 नवंबर का दिन हॉरर पसंद करने वालों के लिए है- ‘हॉन्टेड–घोस्ट्स ऑफ द पास्ट 3डी’, जो डर और रहस्य का मजेदार कॉम्बिनेशन है।
इसके साथ रिलीज होंगी ‘120 बहादुर’, ‘गुस्ताख इश्क’, और ‘सिसु: रोड टू रिवेंज’, जिनमें एक्शन-इमोशन और सस्पेंस का जबरदस्त तड़का मिलेगा। इसी दिन ‘काशी टू कश्मीर’ भी कुछ सिनेमाघरों में देखने को मिल सकती है।
महीने का अंत होगा मुस्कुराहट और मस्ती के साथ होने वाली है। ‘जूटोपिया 2’ बड़े पर्दे पर लौट रही है, जिसे बच्चे और बड़े दोनों ही पसंद करेंगे। इसके साथ ही रिलीज होगी ‘c’, जो त्योहार के मौसम में फेस्टिव मूड और पॉजिटिव वाइब्स बढ़ा देगी।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
Updated on:
29 Oct 2025 07:58 pm
Published on:
29 Oct 2025 07:55 pm


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।