AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

Neelam Upadhyaya Skin Burns: प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा ने 7 फरवरी 2025 को नीलम उपाध्याय से बड़े धूम-धाम से शादी की। शादी में प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस ने जमकर एंजॉय किया। पिछले दिनों ‘देसी गर्ल’ (Priyanka Chopra) का शादी वाला डांस वीडियो भी वायरल हुआ। जिसमें वह जोरदार ठुमके लगाती नजर आईं।
लेकिन अब प्रियंका चोपड़ा की भाभी नीलम उपाध्याय का जलने वाली इमेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। लोग पूछ रहे हैं कि ये सब कैसे हुआ, आइए जानते हैं।

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की भाभी नीलम उपाध्याय ने हाल ही में खुलासा किया कि उनकी त्वचा झुलस गई है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम आकउंट पर बताया कि यह संभवतः हल्दी के पेस्ट के कारण हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि कार्यक्रम से पहले पैच टेस्ट किया था, लेकिन हल्दी और धूप के संपर्क में आने के कारण उनकी त्वचा जल गई। नीलम ने लोगों से इस परेशानी को कम करने और उपचार के लिए सुझाव मांगा है।
नीलम ने अपने कॉलरबोन के आसपास हुई एलर्जी की एक तस्वीर पोस्ट की है। हल्दी समारोह में सिद्धार्थ और नीलम को पारंपरिक पीले रंग की पोशाक देखा गया।
सिद्धार्थ ने जहां काले रंग के सनग्लास के साथ पीले रंग का कुर्ता पहना था, वहीं नीलम ने स्ट्रैपी ब्लाउज, स्कर्ट और दुपट्टे में शानदार अंदाज में सफेद रंग की एक्सेसरीज पहनी थीं। प्रियंका चोपड़ा ने भी पीले रंग का शानदार लहंगा पहना था।
बता दें सिद्धार्थ चोपड़ा ने 26 अगस्त, 2024 को नीलम उपाध्याय से सगाई की। इसके बाद इस जोड़े ने 7 फरवरी को अपने परिवार के सदस्यों और दोस्तों की मौजूदगी में शादी की शपथ ली।
उनकी शादी के हफ़्ते भर चलने वाले जश्न में हल्दी समारोह, संगीत और अन्य खुशनुमा उत्सवों सहित कई कार्यक्रम शामिल थे। देसी गर्ल ने अपने मशहूर गानों पर भी डांस किया, जिसमें "7 खून माफ़" का "डार्लिंग", "दिल मांगे मोर" और "धन ते नान" शामिल हैं।

इस खास मौके पर परिणीति चोपड़ा भी अपने पति राघव चड्ढा के साथ पहुंचीं थीं। उन्होंने नवविवाहित जोड़े के लिए एक प्यार भरे संदेश साझा किया था।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
संबंधित विषय:
Updated on:
11 Feb 2025 10:24 pm
Published on:
11 Feb 2025 07:07 pm


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।