16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रिहाई की अफवाहों पर राजपाल यादव की पत्नी ने तोड़ी चुप्पी, इंडस्ट्री से मिली आर्थिक मदद पर दिया बड़ा बयान

Rajpal Yadav Wife Statement On Financial Help: राजपाल यादव की पत्नी ने हाल ही में रिहाई की अफवाहों पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए स्पष्ट बयान दिया और आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के बावजूद इंडस्ट्री के कई सहयोगियों पर खुलकर बात की है।

Google source verification
पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
रिहाई की अफवाहों पर राजपाल यादव की पत्नी ने तोड़ी चुप्पी, इंडस्ट्री से मिली आर्थिक मदद पर दिया बड़ा बयान

कॉमेडियन राजपाल यादव (सोर्स: X)

Rajpal Yadav Wife Statement On Financial Help: बॉलीवुड के जाने-माने कॉमेडियन राजपाल यादव अपने चर्चित एक्टिंग और बेहतरीन कॉमेडी के लिए फैंस के दिलों में खास जगह रखते हैं। बता दें, पिछले कुछ दिनों से वे चर्चा में हैं क्योंकि वे चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं। राजपाल ने 5 फरवरी को तिहाड़ जेल में सरेंडर किया था और उन पर करीब 9 करोड़ रुपये की मांग की है।

नाम नहीं बताए जिन्होंने एक्टर को फाइनेंशियल मदद दी

इन खबरों के सामने आने के बाद राजपाल यादव की पत्नी राधा यादव ने इस वीडियो का सच बताया, जिसमें वे गाड़ी में बैठे मीडिया से बात करते हुए एक्टर सलमान खान की सराहना करते हुए साफ नजर आए है। इस वीडियो ने कई लोगों के मन में ये भ्रम पैदा कर दिया कि राजपाल यादव जेल से रिहा हो गए हैं।

लेकिन इस खबर को लेकर उनकी पत्नी राधा यादव ने साफ किया और टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में बताया,'जहां तक मुझे पता है, वो ठीक हैं। उनके फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के उन लोगों का शुक्रिया अदा करती हूं, जिन्होंने उनका साथ दिया, राधा ने कहा कि उनका परिवार अभी साथ है और राजपाल के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रहा है। हालांकि, उन्होंने उन लोगों के नाम नहीं बताए जिन्होंने एक्टर को फाइनेंशियल मदद दी है।' राधा ने आगे कहा, 'इंडस्ट्री के कई लोगों ने सपोर्ट किया है। मैं इस समय नाम और नंबर नहीं बता सकती।'

सार्वजनिक करने से इनकार किया

खबरों के मुताबिक, राजपाल यादव की सहायता के लिए बॉलीवुड के बड़े नाम जैसे अक्षय कुमार, अजय देवगन, सोनू सूद, और 'पंचायत' सीरीज के निर्माता के नाम सामने आए हैं, ये तो उन्होंने रिवील ही नहीं किया है।

बता दें, राधा ने सब सार्वजनिक करने से इनकार किया और उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री के कई लोग चुपचाप मदद कर रहे हैं और परिवार इसके लिए उनका आभारी है। फिलहाल, राजपाल यादव के फैंस को उम्मीद है कि जल्द उनके पसंदीदा कलाकार इस कठिनाई से बाहर आएंगे और अपनी कॉमेडी से सबका दिल जीतते रहेंगे।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर

लव सोनकर

लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना
कोई टिप्पणी नहीं है। पहले टिप्पणी करने वाले बनें!