11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुझे ऋतिक रोशन से…’डॉन 3′ के मेकर्स पर भड़के रणवीर सिंह, फरहान अख्तर की कंपनी पर लगाया बड़ा आरोप

Ranveer Singh Don 3 Controversy: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने हाल ही में 'डॉन 3' के मेकर्स पर बड़ा आरोप लगाया है। खबर आ रही है कि फिल्म को लेकर एक विवाद खड़ा हो गया है।

2 min read
Google source verification
Ranveer Singh Don 3 Controversy

Ranveer Singh Don 3 Controversy (सोर्स- एक्स)

Ranveer Singh Don 3 Controversy: बॉलीवुड की बहुचर्चित फिल्म 'डॉन 3' एक बार फिर विवादों के घेरे में है। इस बार मामला सिर्फ कास्टिंग तक सीमित नहीं है, बल्कि इंडस्ट्री के बड़े प्रोडक्शन हाउस एक्सेल एंटरटेनमेंट और अभिनेता रणवीर सिंह के बीच टकराव खुलकर सामने आ गया है। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर सिंह ने 'डॉन 3' के मेकर्स पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं और प्रोडक्शन हाउस के कामकाज को अनप्रोफेशनल करार दिया है।

प्रोड्यूसर्स गिल्ड की बैठक में उठा मामला (Ranveer Singh Don 3 Controversy)

बताया जा रहा है कि 'डॉन 3' को लेकर चल रहे विवाद के बीच प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया के बैनर तले दो अहम बैठकें आयोजित की गईं। दूसरी बैठक 7 फरवरी को हुई, जिसमें बॉलीवुड के कई बड़े नाम मौजूद थे। इस बैठक में रणवीर सिंह ने सबसे पहले अपना पक्ष रखा और वहीं उन्होंने एक्सेल एंटरटेनमेंट पर सवाल खड़े किए। 'बॉलीवुड हंगामा' की रिपोर्ट के हवाले से कहा गया है कि रणवीर सिंह ने फरहान की प्रोडक्शन कंपनी पर आरोप लगाया है।

स्क्रिप्ट को लेकर असंतोष

रणवीर सिंह का आरोप है कि फिल्म की स्क्रिप्ट कभी भी पूरी तरह तैयार नहीं थी। उनका कहना था कि एक अभिनेता के तौर पर वह तभी किसी प्रोजेक्ट से जुड़ते हैं, जब कहानी और किरदार पूरी तरह विकसित हों। रणवीर के मुताबिक, फिल्म की स्क्रिप्ट में लगातार बदलाव हो रहे थे और निर्देशक फरहान अख्तर की ओर से फीडबैक लेने या सुझावों को शामिल करने की इच्छा भी नहीं दिखी।

ऋतिक रोशन को लेने की कोशिश का दावा

इस विवाद में सबसे चौंकाने वाला आरोप यह रहा कि रणवीर ने दावा किया कि मेकर्स ने उन्हें रिप्लेस करने की कोशिश की थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, रणवीर का कहना है कि एक्सेल एंटरटेनमेंट ने एक समय ऋतिक रोशन को फिल्म में लाने की संभावना टटोली थी। हालांकि, जब रणवीर की हालिया फिल्म की सफलता के बाद उनका स्टारडम फिर चर्चा में आया, तब मेकर्स ने दोबारा उनसे संपर्क किया।

मेकर्स की सफाई

वहीं दूसरी ओर, फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी ने रणवीर के आरोपों को सिरे से खारिज किया है। मेकर्स का कहना है कि स्क्रिप्ट को लेकर रणवीर ने कभी आधिकारिक तौर पर कोई आपत्ति दर्ज नहीं कराई। उनका दावा है कि स्क्रिप्ट समय-समय पर अभिनेता के साथ साझा की जाती रही और उसे मंजूरी भी मिलती रही थी।

40 करोड़ के नुकसान का दावा

मामला यहीं नहीं रुका। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्सेल एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूसर्स गिल्ड को बताया है कि रणवीर सिंह के प्रोजेक्ट से बाहर होने की वजह से उन्हें करीब 40 करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा। प्रोडक्शन हाउस अब इस नुकसान की भरपाई की मांग कर रहा है और साथ ही स्टार्स की कथित “अनुचित मांगों” को लेकर सख्त नियम बनाने की अपील भी की गई है।

आगे क्या होगा?

'डॉन 3' को लेकर ये विवाद अब सिर्फ फिल्म तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि इंडस्ट्री में स्टार्स और प्रोडक्शन हाउस के रिश्तों पर भी सवाल खड़े कर रहा है। आने वाले दिनों में ये देखना दिलचस्प होगा कि यह मामला सुलझता है या फिर कानूनी और इंडस्ट्री स्तर पर और बड़ा रूप लेता है।