12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रोहित शेट्टी के घर पर हुई थी फायरिंग…रणवीर सिंह के बाद सलमान के जीजा आयुष शर्मा को जान से मारने की धमकी

Ayush Sharma Threat: फिल्म इंडस्ट्री में लगातार धमकियों के मामले बढ़ रहे हैं। सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने जान से मारने की धमकी दी है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Saurabh Mall

Feb 12, 2026

Ayush Sharma Threat

सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने जान से मारने की धमकी दी (इमेज सोर्स: एक्स वायरल)

Celebrity Threats: पिछले कुछ सालों से सेलेब्स पर हमला और धमकियों का सिलसिला जारी है। सैफ अली खान चाकू कांड, सिद्धू मुसेवाला की बीच सड़क पर गोली मरकर हत्या, कपिल शर्मा के रेस्टोरेंट पर कई राउंड फायरिंग, सलमान के पनवेल फार्महाउस के बहार फायरिंग या फिर हाल ही में हुए निर्देशक रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग और रणवीर सिंह को व्हाट्सएप के जरिए मिली धमकी…ये सब दिखाता है कि अपराधी अब कितने बेखौफ हो चुके हैं। अपराधी गैंगों की ये बढ़ती दहशत बॉलीवुड सितारों की सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े कर रही है।

सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा को ईमेल के जरिए धमकी

ताजा जानकारी के मुताबिक, सलमान खान के जीजा और अभिनेता आयुष शर्मा को भी धमकी भरा ईमेल मिला है। धमकी देने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया है और करोड़ों रुपए की फिरौती मांगी है।

मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारियों के मुताबिक, सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा को जो धमकी मिली है, वह प्रोटोन ईमेल के जरिए भेजी गई थी। यह एक ऐसी ईमेल सेवा है, जिसमें भेजने वाले की पहचान छुपी रहती है। ईमेल में कहा गया कि अगर पैसे नहीं दिए गए तो जान से मार दिया जाएगा। अभी तक सलमान खान या आयुष शर्मा की ओर से कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं की गई है।

अलर्ट मोड पर मुंबई क्राइम ब्रांच

धमकी देने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया है। पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गैंग के कुछ संदिग्धों की मोबाइल लोकेशन कई बॉलीवुड सितारों के घरों के आसपास पाई गई है, जिससे पता चलता है कि रेकी भी की जा रही थी।

यह घटना रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग और 10 फरवरी रणवीर सिंह को मिली धमकी के बाद सामने आई है। पुलिस का मानना है कि इन धमकियों का मकसद मुख्य रूप से वसूली है। मुंबई क्राइम ब्रांच लगातार इस पर नजर बनाए हुए है। पुलिस का मानना है कि ये सारी धमकियां मुख्य रूप से वसूली के मकसद से दी जा रही हैं। मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम जांच में जुटी हुई है