14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शाहिद कपूर के खूंखार अवतार ने बढ़ाई हलचल, O’Romeo का रोंगटे खड़े कर देने वाला टीजर आउट

O'Romeo Teaser Out: शाहिद कपूर की मच-अवेटेड फिल्म ‘ओ’ रोमियो’ का धमाकेदार टीजर रिलीज हो गया है, जिसमें एक तरफा प्यार, दर्द और रिवेंज की झलक मिलती है, वहीं शाहिद कपूर बेहद वायलेंट अंदाज में नजर आ रहे हैं।

Google source verification
पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
Shahid Kapoor starrer O'Romeo Teaser Out

‘ओ रोमियो’ का टीजर आउट। एक्शन मोड में दिखे शाहिद कपूर (इमेज सोर्स: एक्टर इंस्टाग्राम)

O'Romeo Teaser Release: बीते कल, शुक्रवार को शाहिद कपूर का लुक लॉन्च करने के बाद आज ‘ओ’ रोमियो’ के मेकर्स ने इस मच-अवेटेड फिल्म का टीजर रिलीज किया है। करीब 1 मिनट 35 सेकंड लंबे इस टीजर में फिल्म के दमदार एक्शन और ड्रामा की झलक देखने को मिलती है। यह फिल्म सच्ची घटनाओं से इंस्पायर्ड एक प्रभावशाली रिवेंज रोमांस है।

टीजर में वायलेंट नजर आए शाहिद

टीजर को देखकर लगता है यह फिल्म एकतरफा प्यार, उससे जुड़े इमोशंस और ठुकराए जाने के दर्द की कहानी है। टीजर में शाहिद कपूर का लुक बेहद इंटेंस नजर आता है। उनके शरीर पर बने टैटू और उनका वायलेंट अंदाज इस कैरेक्टर को और भी खतरनाक बनाता है ।

टीजर में फिल्म की पूरी स्टार कास्ट की झलक भी दिखाई गई है, जिसमें तृप्ति डिमरी, नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, दिशा पाटनी, अरुणा ईरानी, विक्रांत मैसी और तमन्नाह भाटिया शामिल हैं। इसके अलावा फरीदा जलाल भी टीजर में अपने बेहद आक्रामक और चौंकाने वाले अवतार में नजर आती हैं। वह डायलॉग बोलते हुए दिखाई देती हैं “प्यार में उठो तो तुम रोमियो हो और उसमें डूब जाओ तो तुम च***या हो।”

शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज की चौथी फिल्म

‘ओ’ रोमियो’ शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज की साथ में चौथी फिल्म है। इससे पहले यह जोड़ी ‘कमीने’ (2009), ‘हैदर’ (2014) और ‘रंगून’ (2017) फिल्मों में साथ काम कर चुकी है। इन सभी फिल्मों को दर्शकों और समीक्षकों से सराहना मिली थी और ‘हैदर’ को 5 नेशनल अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया था।

'ओ’ रोमियो' के बारे में

इस फिल्म का निर्देशन विशाल भारद्वाज ने किया है, जबकि इसे साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है। यह विशाल भारद्वाज और साजिद नाडियाडवाला पहली बार इस फिल्म से साथ में आ रहे हैं । वहीं ‘रंगून’ के बाद शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज लगभग 8 साल बाद फिर से साथ आए हैं। इसके अलावा, तृप्ति डिमरी का यह शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज के साथ पहला कोलैबोरेशन है।

जानें कब होगी रिलीज?

‘ओ’ रोमियो’ 13 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस बार वैलेंटाइन डे पर रोमांस के बजाय दर्शकों को शाहिद कपूर का रिवेंज मोड देखने को मिलेगा। शाहिद के जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन और उनके करियर की सबसे साहसी परफॉर्मेंस में से एक से दर्शकों को काफी एसपेक्टेशन है।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर

लव सोनकर

लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना
कोई टिप्पणी नहीं है। पहले टिप्पणी करने वाले बनें!