4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मैं संतुष्ट हूं…दीपेश शर्मा संग डेटिंग रूमर्स पर शमिता शेट्टी का फूटा गुस्सा, बोलीं- क्या बकवास…

Shamita Shetty On Dating Rumors With Dipesh Sharma: दीपेश शर्मा को डेट करने की खबरों को लेकर अब अभिनेत्री शमिता शेट्टी ने खुलकर अपनी प्रतिक्रिया दे दी है।

2 min read
Google source verification
Shamita Shetty On Dating Rumors With Dipesh Sharma

Shamita Shetty-Deepesh Sharma (सोर्स- @shamitashetty_official)

Shamita Shetty On Dating Rumors With Dipesh Sharma: बॉलीवुड अभिनेत्री शमिता शेट्टी एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह कोई फिल्म या शो नहीं बल्कि उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी अफवाहें हैं। हाल ही में टेक्नो आर्टिस्ट डीपेश शर्मा के साथ उनके रिलेशनशिप को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हो गई थीं। हालांकि अब शमिता ने इन तमाम कयासों पर खुलकर प्रतिक्रिया दी है और साफ कर दिया है कि वो सिंगल हैं और अपनी जिंदगी में पूरी तरह शांत और संतुष्ट हैं।

शमिता शेट्टी के डेट करने की अफवाहें (Shamita Shetty On Dating Rumors With Dipesh Sharma)

दरअसल, ये चर्चा तब शुरू हुई जब डीपेश शर्मा ने शमिता के 47वें जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा की। इस पोस्ट में उन्होंने बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर करते हुए शमिता को अपना हमेशा हंसाने वाली दोस्त बताया और उनके लिए प्यार भरे शब्द लिखे। इस पोस्ट पर शमिता ने भी दिल वाले इमोजी के साथ प्रतिक्रिया दी। बस यहीं से सोशल मीडिया यूजर्स ने दोनों के रिश्ते को दोस्ती से आगे जोड़ना शुरू कर दिया।

शमिता शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर दी प्रतिक्रिया

अफवाहों के बढ़ने के बाद शमिता शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए इन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने साफ शब्दों में लिखा कि वो सिंगल हैं और अपनी जिंदगी में पूरी तरह सुकून और संतुष्ट महसूस कर रही हैं। साथ ही उन्होंने उन लोगों को भी आड़े हाथों लिया जो दोस्ती को गलत नजर से देखते हैं। शमिता ने कहा कि सच्ची दोस्ती को गलत अर्थ देना पूरी तरह बेमतलब है और ऐसी बातें फैलाना निरर्थक है।

राकेश बापट को डेट कर रही थीं शमिता

ये पहली बार नहीं है जब शमिता को अपनी निजी जिंदगी को लेकर सफाई देनी पड़ी हो। इससे पहले भी वह अपने रिलेशनशिप और निजी फैसलों को लेकर खुलकर अपनी बात रख चुकी हैं। शमिता का नाम पहले अभिनेता राकेश बापट के साथ जुड़ा था। दोनों की मुलाकात ‘बिग बॉस ओटीटी’ के दौरान हुई थी और वहीं से उनकी दोस्ती प्यार में बदली। हालांकि जुलाई 2022 में दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया और सोशल मीडिया पर इसकी पुष्टि भी की थी।