5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘महिलाएं पिज्जा नहीं होतीं’, 52 की अभिनेत्री के बेबाक बोल, शेफाली शाह बोलीं- मैं हर किसी को खुश नहीं कर सकती

Shefali Shah Bold Statement on Women: अभिनेत्री शेफाली शाह ने हाल ही में देश में चल रहीं महिलाओं की स्थिति को लेकर बात की है। उन्होंने क्या कुछ कहा, चलिए जानते हैं।

2 min read
Google source verification
Shefali Shah Strong Statement on Women

Shefali Shah (सोर्स- shefalishahofficial)

Shefali Shah Strong Statement on Women: जानी-मानी अभिनेत्री शेफाली शाह उन कलाकारों में शुमार हैं, जिन्होंने हर मंच पर अपने अभिनय से अलग पहचान बनाई है। टेलीविजन से करियर की शुरुआत करने वाली शेफाली ने सिनेमा में भी अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई, लेकिन ओटीटी प्लेटफॉर्म ने उनकी प्रतिभा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। एमी अवॉर्ड से सम्मानित सीरीज ‘दिल्ली क्राइम’ में एसीपी वर्तिका चतुर्वेदी के किरदार ने उन्हें वैश्विक पहचान दिलाई और इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

‘सत्या’, ‘मॉनसून वेडिंग’, ‘वक्त’, ‘दिल धड़कने दो’ जैसी फिल्मों से लेकर ‘ह्यूमन’, ‘डार्लिंग्स’, ‘जलसा’ और ‘थ्री ऑफ अस’ तक, शेफाली शाह हर प्रोजेक्ट में अपने अभिनय का नया रंग दिखाती नजर आईं। ‘दिल्ली क्राइम’ के दूसरे सीजन के लिए अंतरराष्ट्रीय मंच पर एमी अवॉर्ड जीतने के बाद वह इसके तीसरे सीजन में भी दिखाई दीं, जिसने उनके करियर को और मजबूती दी।

महिलाओं को लेकर शेफाली शाह का बयान (Shefali Shah Strong Statement on Women)

'दिल्ली क्राइम 2' के लिए प्रतिष्ठित एमी अवॉर्ड जीतने वाली शेफाली ने इसके बाद दिल्ली क्राइम के तीसरे सीजन में भी काम किया। अपने करियर में इतना सब कुछ अचीन करने वालीं शेफाली शाह ने हाल ही समाज में महिलाओं की स्थिति पर खुलकर बात की है। 'जयपुर टाइम्स' के साथ बातचीत में शेफाली शाह ने अपने करियर के साथ साथ कई दूसरे पहलुओं पर भी बात की। खासकर महिलाओं पर बात करते हुए उन्होंने कहा, मुझे लगता है महिलाओं को खुद पर भरोसा करना चाहिए। पहले तो हमे ये स्वीकार करना चाहिए कि महिलाएं पिज्जा नहीं हैं और हम हर किसी को खुश नहीं कर सके।'

'खुद को सजा देनी छोड़नी होगी'

आगे बात करते हुए उन्होंने कहा, 'एक बार ये क्लियर हो जाए तो हमें खुद को सजा देनी छोड़नी होगी और परफेक्ट बनना भी छोड़ना होगा क्योंकि हम नहीं हैं। मैं एआई की मदद की तैयार नहीं की गई हूं। मैं एक इंसान हूं। मुझसे भी गलतियां होती हैं। मैं सभी को खुश नहीं कर सकती और ये ठीक है। नेशनल अवॉर्ड विनिंग एक्ट्रेस ने आगे बात करते करते हुए कहा- महिलाओं को बेटों को बड़ा करने के लिए तारीफ मिलती है ऐसे ही उनकी गलतियों पर हमें ही जिम्मेदार भी ठहराए जाना चाहिए।'

मेंटल हेल्थ पर भी एक्ट्रेस ने की बात

इसके अलावा शेफाली शाह ने कहा कि महिलाओं के लिए मेंटल हेल्थ भी काफी जरूरी होती है। अगर हम किसी सेलोन या स्किन के डॉक्टर के पास जा सकते हैं तो हमें साइकेट्रिस्ट के पास जाने पर भी कोई शर्म नही होनी चाहिए। इसके अलावा एक्ट्रेस ने कहा कि महिलाओं को कभी औरत होने का फायदा नहीं उठाना चाहिए। हम कभी कभी खुद को विक्टिम दिखाने लगते हैं। ऐसा कहकर मैं असली मुद्दों की बात नहीं कर रही लेकिन महिलाओं को खुद के लिए खड़े होना चाहिए बस।