AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

Thamma Box Office Collection Day 15: दो हफ्ते पहले रिलीज हुई आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना स्टारर हॉरर-कॉमेडी फिल्म थामा बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले 15 दिनों में ताबड़तोड़ कमाई की। फिल्म अब तक 135.75 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। यह फिल्म इस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक बन गई है।
'थामा' ने अपने पहले हफ्ते में 108.4 करोड़ की शानदार कमाई की थी। फिल्म ने इंडिया में 15वें दिन तक कुल 123.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं, 15वें दिन की वर्ल्ड वाइड कमाई 135.75 करोड़ रही। ये कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म को ना केवल भारत में, बल्कि विदेशों में भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला रहा है। फिल्म की पॉपुलैरिटी को देखते हुए ये कहा जा सकता है कि आने वाले हफ्तों में ये शायद 200 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर सकती है।
फिल्म थामा ने 2 हफ्तों में वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल की है और 135.75 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ इसी साल रिलीज हुई अक्षय कुमार की 'हाउसफुल 5', 'केसरी चैप्टर 2' और 'Sky Force' को कड़ी टक्कर देने को तैयार है। sacnilk की रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'हाउसफुल 5' ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 288.67 करोड़ रुपये, जनवरी में रिलीज हुई 'Sky Force' ने 168.88 करोड़ की कमाई की। जबकि 'केसरी चैप्टर 2' ने 145.00 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
हॉरर-कॉमेडी 'थामा' साल 2025 में वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्मों में पहुंच चुकी है।
| नंबर | फिल्म का नाम | कमाई |
| 1 | छावा | 807.91 करोड़ |
| 2 | सैयारा | 577.63 करोड़ |
| 3 | वॉर 2 | 365.00 करोड़ |
| 4 | हाउसफुल 5 | 288.67 करोड़ |
| 5 | सितारे जमीन पर | 267.52 करोड़ |
| 6 | रेड 2 | 243.06 करोड़ |
| 7 | सिकंदर | 190.70 करोड़ |
| 8 | स्काई फोर्स | 168.88 करोड़ |
| 9 | केसरी चैप्टर 2 | 145.00 करोड़ |
| 10 | थामा | 135.75 करोड़ |
जानकारी के लिए बता दें कि आदित्य सरपोतदार के निर्देशन में बनी 'थामा' आयुष्मान खुराना के करियर की सौ करोड़ रुपये की कमाई करने वाली 5वीं फिल्म बन गई है।
| नंबर | फिल्म का नाम | कमाई |
| 1 | ड्रीम गर्ल | 141.3 करोड़ |
| 2 | बधाई हो | 137.31 करोड़ |
| 3 | थामा | 135.75 करोड़ (अब तक) |
| 4 | बाला | 116.38 करोड़ |
| 5 | ड्रीम गर्ल 2 | 106.71 करोड़ |
रश्मिका मंदना, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, परेश रावल और आयुष्मान खुराना की ये फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। अब आगे ये देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर पाएगी या नहीं।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
Updated on:
05 Nov 2025 12:46 pm
Published on:
05 Nov 2025 06:30 am


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।