AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

Vivek Oberoi On Shah Rukh Khan: 'मस्ती 4' फेम एक्टर विवेक ओबेरॉय ने हाल ही में बॉलीवुड की चकाचौंध और स्टारडम को लेकर एक चौंकाने वाला बयान दिया है। उनका मानना है कि फिल्मी दुनिया का नाम और शोहरत सब कुछ थोड़े समय के लिए होता है, और आने वाली पीढ़ियां बड़े से बड़े सितारों को भी भुला देती हैं। उन्होंने कहा की शाहरुख खान के साथ भी यही होने वाला है।
विवेक ओबेरॉय ने हाल ही में पिंकविला से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बताया कि कैसे कुछ सालों बाद इतिहास में किसी का वजूद खत्म हो जाता है। स्टारडम की अस्थिरता पर बात करते हुए विवेक ओबेरॉय ने कहा, "1960 में कौन-सी फिल्म आई, किसने काम किया, आज आप पूछें तो किसी को फर्क नहीं पड़ेगा। आप इतिहास से बाहर निकाल दिए जाएंगे।"

विवेक ओबेरॉय ने आगे कहा, "2050 में लोग बोलेंगे कौन शाहरुख खान? शायद।" इसके बाद विवेक राज कपूर का जिक्र ले आए और बोले, "जैसे लोग आज पूछ सकते हैं, 'राज कपूर कौन है?' मैं और आप, हम उन्हें सिनेमा का भगवान कहते हैं लेकिन अगर आप किसी यंगस्टर से पूछें जो रणबीर कपूर का फैन है वह शायद राज कपूर को जानते भी नहीं होंगे।"
विवेक ओबेरॉय का ये बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। शाहरुख खान के फैंस इसे गलत बता रहे हैं तो वहीं कई लोग इसे सही कह रहे हैं। बता दें, शाहरुख खान खुद को आखिरी सुपरस्टार बोलते हैं। अब उनके बच्चे भी इंडस्ट्री में कदम रख चुके हैं। सुहाना एक्टिंग डेब्यू कर चुकी हैं और आर्यन के डायरेक्शन में बनी सीरीज बैड्स ऑफ बॉलीवुड भी खूब देखी गई है।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
संबंधित विषय:
Updated on:
20 Nov 2025 04:05 pm
Published on:
20 Nov 2025 04:01 pm


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।