13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जेल में बंद राजपाल यादव को क्यों चाहिए जमानत? वकील ने बताया बड़ा कारण

Rajpal Yadav In Tihar Jail: राजपाल यादव 7 दिन से जेल में बंद थे। सुनवाई हुई लेकिन रिहाई नहीं मिली है। 16 फरवरी को एक बार फिर इस पूरे मामले में कोर्ट में फैसला सुनाया जाएगा। इसी बीच राजपाल यादव को बाहर आते ही क्या करना है इसका खुलासा हो गया है। इस बड़ी वजह से एक्टर बाहर आना चाहते हैं।

Google source verification
पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
राजपाल यादव को 7 दिन बाद सुनवाई के बाद भी रिहाई नहीं मिली है। 16 फरवरी को एक बार फिर इस पूरे मामले में कोर्ट में फैसला सुनाया जाएगा। इसी बीच राजपाल यादव को बाहर आते ही क्या करना है इसका खुलासा हो गया है। इस बड़ी वजह से एक्टर बाहर आना चाहते हैं।

राजपाल यादव की रिहाई पर होगी 16 फरवरी को सुनवाई

Rajpal Yadav In Tihar Jail: बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन राजपाल यादव की रिहाई का इंतजार थोड़ा और लंबा हो गया है। जिस समय उनके फैंस और इंडस्ट्री के दोस्तों को लगा था कि एक्टर को बेल मिल जाएगी, वहीं हुआ उसका उलट। गुरुवार को जब दिल्ली हाई कोर्ट में उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई हुई तो विपक्षी पक्ष द्वारा जवाब दाखिल न किए जाने के कारण अदालत ने मामले को सोमवार तक के लिए टाल दिया है। जैसे ही ये खबर आई हर कोई हैरान रह गया, लेकिन इसी बीच एक्टर को जमानत क्यों चाहिए इसकी बड़ी वजह सामने आ रही है।

राजपाल यादव को क्यों हैं जेल से निकलेन की जल्दी (Rajpal Yadav In Tihar Jail)

राजपाल यादव ने 5 फरवरी को दिल्ली तिहाड़ जेल में सरेंडर किया था। जिसके बाद वह जेल में और और फिर सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद राजपाल यादव के वकील भास्कर उपाध्याय ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने बताया कि वह आज भी अदालत में 50 लाख रुपये का चेक लेकर पहुंचे थे। वकील ने दावा किया कि राजपाल ने कभी भी पैसा वापस करने से मना नहीं किया। उन्होंने एक चौंकाने वाला खुलासा करते हुए कहा, "फाइनेंसर कंपनी ने एक फिल्म में 5 करोड़ का निवेश किया था। एक समय ऐसा भी आया जब विपक्षी पार्टी ने खुद तय समय पर पैसा लेने से इनकार कर दिया था।"

राजपाल यादव के वकील का खुलासा (Rajpal Yadav Bail Hearing)

भास्कर उपाध्याय ने आगे कहा, "हम चाहते हैं कि मामले की सुनवाई मेरिट के आधार पर हो। हमने अदालत से गुजारिश की है कि हमें जेल में राजपाल से मिलकर निर्देश लेने की अनुमति दी जाए। हम पैसा जमा करने को तैयार हैं, बस सच्चाई सामने आनी चाहिए।"

राजपाल यादव के घर में हैं शादी (Marriage In Rajpal Yadav house)

राजपाल यादव के लिए यह समय भावुक भी है। उनके वकील ने बताया कि राजपाल यादव को अपनी भतीजी की शादी में शामिल होना है उसके लिए पैरोल या जमानत की गुहार लगाई है। परिवार में शादी का माहौल है और राजपाल इस खुशी के मौके पर अपनों के बीच रहना चाहते हैं। हालांकि, कोर्ट ने फिलहाल उन्हें कोई राहत नहीं दी और दलीलें पेश करने के लिए सोमवार तक का वक्त दिया है।

दूसरे पक्ष ने खड़े किए सवाल (Rajpal Yadav bail hearing adjourned to February 16)

दूसरी तरफ, विपक्षी पार्टी के वकील अवनीत सिंह सिक्का ने राजपाल के दावों को आधारहीन बताया। उन्होंने कहा कि राजपाल ने 1.5 करोड़ रुपये के सात अलग-अलग चेक दिए थे। हर चेक बाउंस होने पर उन्हें सजा और जुर्माना सुनाया गया था, जिसे उन्होंने नहीं भरा। सिक्का के मुताबिक, राजपाल ने पहले सजा के खिलाफ अर्जी दी थी जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया, जिसके बाद उन्हें सरेंडर करना पड़ा।

बॉलीवुड का मिल रहा है जबरदस्त साथ (Bollywood starts help Rajpal Yadav)

भले ही कानूनी लड़ाई उलझी हुई हो, लेकिन राजपाल को फिल्मी दुनिया से भरपूर प्यार मिल रहा है। उनके वकील ने इस बात की पुष्टि की है कि कई बड़ी फिल्मी हस्तियां उनकी मदद के लिए आगे आई हैं। सलमान खान, अजय देवगन और सोनू सूद जैसे सितारों ने न केवल सहानुभूति दिखाई है, बल्कि आर्थिक रूप से भी हाथ बढ़ाया है। वकील ने कहा, "लोग सच्चाई जानना चाहते हैं और इसलिए वह राजपाल का समर्थन कर रहे हैं।"

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर

लव सोनकर

लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना
कोई टिप्पणी नहीं है। पहले टिप्पणी करने वाले बनें!