5 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बदायूं, Jun 04, 2026

बदायूं में दरोगा का शव कमरे में फंदे से लटका मिला, घुटनों के बल मिली बॉडी; कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस

Badaun Daroga Death: बदायूं में कोर्ट सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात दरोगा मेघश्याम गौतम का शव किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मोबाइल की कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच कर मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

एसपी बदायूं फोटो सोर्स पुलिस X अकाउंट

एसपी बदायूं फोटो सोर्स पुलिस X अकाउंट

Badaun Daroga Death : उत्तर प्रदेश के बदायूं शहर में तैनात दरोगा का शव उनके किराए के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में खिड़की के सहारे फंदे से लटका मिला है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। कमरे का दरवाजा खुलवाकर देखा तो लोग सन्न रह गए। पुलिस की शुरुआती जांच पड़ताल में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। लेकिन कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस कॉल डिटेल खंगाल रही है।

बदायूं के नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित मधुबन कॉलोनी में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया। जब एक दरोगा का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान 55 वर्षीय मेघश्याम गौतम के रूप में हुई है। वह वर्तमान में कोर्ट सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात थे। मूल रूप से मथुरा जिले के गोविंदनगर थाना क्षेत्र सकना गांव के रहने वाले थे। पिछले करीब एक वर्ष से मधुबन कॉलोनी में किराए पर रह रहे थे।

मकान मालिक ने पुलिस को दी सूचना

मकान मालिक विकेश के अनुसार, उनका दो मंजिला मकान है। दरोगा उसमें फर्स्ट फ्लोर पर रहते थे। इस फ्लोर पर दो अन्य किराएदार भी रह रहे हैं। जिस समय यह घटना हुई है। उस समय मै गांव पर था। गुरुवार सुबह दरोगा की बेटी का फोन आया। उसने बताया कि काफी समय से पिता से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है। लेकिन फोन नहीं उठ रहा है। इसके बाद मैंने मकान में मौजूद अन्य किराएदार को फोन करके देखने के लिए कहा इसके बाद कुछ लोगों ने जाकर कमरे के बाहर आवाज़ लगाई। लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। जब मुझे इसकी जानकारी हुई तो मैं मौके पर पहुंचा। पुलिस को सूचना दी। पुलिस की मौजूदगी में कमरे का दरवाजा खोला गया। तो अंदर मेघश्याम का शव फंदे के सहारे लटका मिला। यह दृश्य देखकर आसपास के लोग भी स्तब्ध रह गए।

एसपी बोली- मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई जा रही

पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने बताया कि सुबह करीब 9:45 बजे घटना की जानकारी मिली थी। मौके पर पहुंची टीम ने देखा कि शव कमरे के दरवाजे के ऊपर बने रोशनदान में ग्रिल के सहारे गमछे से लटका हुआ था। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या जैसा प्रतीत हो रहा है। हालांकि अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने मोबाइल फोन कब्जे में लेकर उसकी कॉल डिटेल निकलवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, तकनीकी जांच और परिजनों से पूछताछ के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें