AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

Budaun Crime News: उत्तर प्रदेश के बदायूं में 4 महिलाओं, जो छोटे लड़कों की मां हैं, जिन पर कथित तौर पर दूसरी कम्युनिटी की एक लड़की को परेशान करने का आरोप है। उनकी मांओं को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने प्रिवेंटिव अरेस्ट की धाराओं के तहत इन 4 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने यह गिरफ्तारी, अपने बच्चों को ठीक से परवरिश न करने और 'अच्छे संस्कार' न सिखाने के लिए सबक के तौर पर किया गया।
आखिर क्यों हुई महिलाओं की गिरफ्तारी?
पुलिस का कहना है कि बुधवार को थाने में 1 मामला दर्ज हुआ। मामले में लड़की के माता-पिता ने आरोप लगाया कि उसी गांव के चार लड़कों ने लड़की के स्कूल जाते और आते समय उस पर अश्लील कमेंट किए और उसे परेशान किया। पुलिस ने BNS और POCSO एक्ट की धाराओं के तहत FIR दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक, ये सभी बच्चों की उम्र 13 साल से कम है और ये 1 अल्पसंख्यक समुदाय के हैं।
समाज में जाएगा संदेश!
लड़कों के नाबालिग होने के कारण पुलिस ने BNSS की धाराओं के तहत उनकी माताओं को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि नाबालिगों के अपराध करने के मामलों में माता-पिता को नोटिस दिया जाता है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि ये चारों लड़के बदतमीज़ हैं और गलत कामों में शामिल होने के लिए जाने जाते हैं। इसी कारण उनकी माताओं को गिरफ्तार किया गया है, जिससे ऐसे माता-पिता को संदेश जाए, जिससे समाज में ऐसे अपराधों पर रोक लगेगी। पुलिस का कहना है कि उनके माता-पिता ने अपने बच्चों को अच्छे संस्कार नहीं दिए और उनकी अच्छी परवरिश सुनिश्चित नहीं की, जिसकी वजह से वे ऐसे अपराध करते हैं।
इन सभी लड़कों के पिता UP से बाहर काम करते हैं। पुलिस का कहना है कि जब वो घर आयेंगे, तो उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा। लड़की के माता-पिता का आरोप है कि वो पिछले कई दिनों से उसे परेशान कर रहे हैं।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
Published on:
20 Dec 2025 08:07 pm


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।