2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोबरा सांप महिला की मान रहा हर बातें,चमत्कार समझकर जुटी भीड़

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। घर के एक कोने में कोबरा सांप फन फैलाए हुए बैठा है। महिला जब उससे कुछ भी कहती है। तो वह समझ जाता है। चमत्कार मानकर लोगों की भीड़ जुट रही है। कुछ लोग चमत्कार तो कुछ लोग इसे अंधविश्वास मान रहे हैं।

2 min read
Google source verification
कोबरा सांप फोटो सोर्स वायरल वीडियो

कोबरा सांप फोटो सोर्स वायरल वीडियो

यूपी के बदायूं जिले के एक गांव में रविवार को ऐसी घटना सामने आई है। जो पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। एक घर में पिछले 24 घंटे से कोबरा सांप के बैठे रहने और महिला द्वारा उससे बातचीत का दावा किया जाने से लोग हैरान हैं। इसे चमत्कार समझकर लोगों की भीड़ पहुंच रही है। महिला का कहना है कि वह उसकी हर बातें समझ रहा है। घर से बाहर जाने की बात सुनकर सिर हिला कर इनकार कर देता है।

बदायूं जिले की तहसील बिल्सी के गांव सहसपुर में रविवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई। जब गांव में रहने वाली गुडिया के कच्चे घर के अंदर अचानक एक कोबरा सांप दिखाई दिया। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 11 बजे सांप घर के एक कमरे के कोने में पहुंचा। और वहीं फन फैलाकर बैठ गया। सांप के दिखते ही परिवार के लोग डर गए और इसकी सूचना गांव में फैल गई।
कुछ ही देर में यह खबर जंगल के आग की तरह पूरे गांव और आसपास के इलाकों में पहुंच गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण गुडिया के घर के बाहर और अंदर जमा हो गए। हैरानी की बात यह रही कि घंटों तक लोगों की आवाजाही और शोरगुल के बावजूद कोबरा सांप अपनी जगह से नहीं हिला। वह कुंडली मारे हुए लगातार फन उठाकर बैठा रहा। इस घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।

कुछ लोग अंधविश्वास तो कुछ मान रहे चमत्कार

कुछ लोग इसे अंधविश्वास मानते रहे। जबकि कई ग्रामीणों ने इसे आस्था और चमत्कार से जोड़कर देखा। मौके पर पहुंचे कुछ लोगों ने सांप को दूध चढ़ाने की कोशिश की, वहीं कुछ ने उसके पास पैसे भी रख दिए। हालांकि सांप ने किसी भी तरह का दूध नहीं पिया।

महिला का दावा कोबरा उससे इशारों में कर रहा बात

गुडिया ने ग्रामीणों के सामने दावा किया कि कोबरा उससे इशारों में बातचीत कर रहा है। उसका कहना है कि जब वह सांप के पास गई तो उसने फन हिलाया और उसके कहने पर शांत भी हो गया। गुडिया के अनुसार, दूध पिलाने की बात पर सांप ने फन हिलाकर मना कर दिया।

ग्रामीणों का कहना भीड़ और शोरगुल के बाद भी कोबरा दिला तक नहीं अपनी जगह पर बैठा रहा

गांव के रहने वाले कई लोगों ने भी बताया कि उन्होंने सांप को बहुत पास से देखा। लेकिन वह किसी को नुकसान पहुंचाए बिना एक ही जगह बैठा रहा। उनका कहना है कि भीड़ और शोर के बाद भी सांप का न हिलना लोगों के लिए हैरानी का विषय बना रहा। रविवार देर शाम तक यह कोबरा सांप गुडिया के घर में मौजूद रहा। पूरे दिन गांव और आसपास के क्षेत्रों में यह घटना चर्चा का केंद्र बनी रही।

जानिए महिला का दावा

महिला ने अपना नाम गुड़िया बताया कि घर में 11 बजे कोबरा निकला है। मैं बातें कर रही हूं। तो वह बातें कर रहा है। जब मैं कहती हूं कि फन नीचे कर लो। तो वह नीचे कर लेता है। हमने कहा कि सो जाओ तो वह लेट गया। कहा कि पल्ली की तरफ घूम जाओ तो वह घूम गया। सिर्फ वह मुझसे ही बात कर रहा है। दूध पीने की बात पर मना कर दिया। उसने मुंह फेर लिया। पैसा चढ़या तो शांत हो गया। जाने के लिए बोल रहे हैं। तो वह सर हिला कर बता रहा है नहीं जाएंगे।