AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

बुलंदशहर में पुलिस और बदमाशों के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई। 50 हजार के इनामी बदमाश को गोली लगी। जिसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है।
बुलंदशहर जिले में अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत शनिवार की रात बड़ी कार्रवाई हुई। थाना कोतवाली देहात पुलिस टीम स्याना रोड के जसनावली इलाके में संदिग्ध लोगों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया। लेकिन वे नहीं रुके। पुलिस पर फायरिंग करते हुए तेजी से बाइक मोड़कर भागने लगे।
पुलिस ने तुरंत आरटीसेट के जरिए आसपास के थानों को सूचना दी। बदमाशों का पीछा शुरू किया। कुछ दूरी पर सेल्टन बंबा रोड के पास थाना गुलावठी की पुलिस फोर्स सामने से पहुंच गई। दोनों तरफ से घिरते देख बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से फिर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। जिसमें एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। जबकि दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
घायल बदमाश और एक घायल पुलिसकर्मी को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने बदमाश को मृत घोषित कर दिया। मृत बदमाश की पहचान आजाद उर्फ जुबैर उर्फ पीटर (35 वर्ष) निवासी उमर गार्डन कॉलोनी, थाना लिसाड़ी गेट, मेरठ के रूप में हुई।
पुलिस के अनुसार जुबैर 50 हजार रुपये का इनामी अपराधी था। उसके खिलाफ लूट, चोरी, डकैती और गैंगस्टर जैसी कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज थे। वह कोतवाली देहात क्षेत्र में लूट और गुलावठी क्षेत्र में बकरा चोरी के मामलों में वांछित चल रहा था। मौके से एक अवैध पिस्टल, कारतूस और बाइक बरामद की गई है। फरार बदमाश की तलाश के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
Updated on:
21 Dec 2025 09:42 am
Published on:
21 Dec 2025 09:24 am


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।