AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

लाखेरी. कोटा-लालसोट मेगा स्टेट हाइवे पर पापड़ी गांव के पास मेज नदी की घाटी में हाईलेवल ब्रिज का निर्माण कार्य जारी है। जानकारी अनुसार फरवरी माह तक इस पर आवागमन शुरू होने की संभावना जताई गई है। मेज नदी पर अक्टूबर 2022 में पुल निर्माण का कार्य शुरू किया गया था। 2024 में नदी पर पुल भी तैयार भी हो गया, लेकिन अप्रोच रोड के लिए जरूरी जमीन नहीं मिलने से काम एकदम बीच रास्ते रुक गया। ऐसे में मशीनरी मौके पर पड़ी रही। जुलाई 2025 में भूमि अधिग्रहण पूरा हुआ। इसके बाद अप्रोच रोड का निर्माण कार्य शुरू किया गया।
2020 में हुआ था हादसा
मेज नदी की पुरानी पुलिया से फरवरी 2020 में सुबह मिनी बस गुजर रही थी। इस पुलिया पर रेलिंग नहीं थी। बस 25 फीट नीचे मेज नदी में जा गिरी। हादसे में 11 महिलाओं, 3 बच्चों सहित 24 लोगों की दर्दनाक मौत ने पूरे क्षेत्र को हिला दिया। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे खुलने के बाद इस मार्ग का ट्रैफिक अचानक बढ़ गया। भारी वाहनों का दबाव पुरानी पुलिया पर खतरा बनकर मंडरा रहा।जाम लगने पर कई-कई किलोमीटर वाहन फंसे रहते है। अस्पताल, स्कूल, मंडी व तहसील जाने वाले लोगों में हर समय डर बना रहता था।
पुल फरवरी तक ट्रैफिक के लिए खोल दिया जाएगा। भूमि अधिग्रहण पूरा होने के बाद काम ने रफ्तार पकड़ी है। अंतिम चरण का कार्य चल रहा है।
मुकेश गुप्ता, अधीक्षण अभियंता, सार्वजनिक निर्माण विभाग, बूंदी
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
संबंधित विषय:
Published on:
09 Dec 2025 06:33 pm


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।