AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

Gold Loan Calculator December 2025: इस हफ्ते के पहले दिन सोमवार को सोने की कीमतों में उछाल देखने को मिला है। इसका सीधा फायदा गोल्ड लोन लेने वालों को मिल सकता है। पुराने भावों की तुलना में इस समय गोल्ड लोन में अधिकतम रकम पाई जा सकती है। क्योंकि सोने के भाव उच्चतम स्तर पर हैं। एसबीआई 75 फीसदी तक गोल्ड लोन देता है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोमवार दोपहर को सोने का भाव 1,35,555 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। आइए जानिए मौजूदा रेट पर आपको अपने सोने के बदले कितनी रकम मिल सकती है।
सोने के घरेलू हाजिर भाव की बात करें, तो इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार, सोमवार को 24 कैरेट सोने का रेट 1,33,580 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। 22 कैरेट सोने का रेट 1,30,380 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 20 कैरेट सोने का रेट 1,18,890 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 18 कैरेट सोने का रेट 1,08,200 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 14 कैरेट सोने का रेट 86,170 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
अगर आज के भाव से आप गोल्ड लोन लेने जाएं, तो आपको काफी बेहतर डील मिल सकती है। एसबीआई सोने की कीमत के 75 प्रतिशत तक की रकम आपको लोन के रूप में देता है। सोने की शुद्धता के हिसाब से भाव अलग-अलग हैं और उसी हिसाब से लोन दिया जाता है। आइए देखते हैं कि अलग-अलग शुद्धता पर आपको कितना लोन मिल सकता है।
अगर आप 10 ग्राम सोना गिरवी रखते हैं तो आपको नीचे दी गई तालिका के अनुसार रकम मिल सकती है।
| कैरेट | 10 ग्राम का रेट (₹) | SBI से मिलने वाला लोन (75%) |
|---|---|---|
| 24 कैरेट | ₹1,33,580 | ₹1,00,185 |
| 22 कैरेट | ₹1,30,380 | ₹97,785 |
| 20 कैरेट | ₹1,18,890 | ₹89,168 |
| 18 कैरेट | ₹1,08,200 | ₹81,150 |
| 14 कैरेट | ₹86,170 | ₹64,628 |
जरूरी नहीं कि गणना के हिसाब से पूरी रकम आपको मिल जाए। बैंक गोल्ड लोन देते समय कई अन्य खर्च भी शामिल करता है। SBI में लोन की रकम का 0.25% फीस के रूप में लिया जाएगा, जो न्यूनतम 500 रुपये + जीएसटी तय है। इसके अलावा सोने की जांच करने के लिए जो सुनार बुलाया जाता है उसकी फीस भी ग्राहक को ही देनी पड़ती है। कुल मिलाकर ये छोटे-छोटे खर्च घटाने के बाद लोन की वास्तव रकम सामने आती है। वहीं, लोन लेते समय जो सोने के भाव होंगे उसके अनुसार लोन की रकम अलग हो सकती है।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
संबंधित विषय:
Published on:
22 Dec 2025 06:44 pm


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।