
सोने की कीमत में गिरावट आई है। (PC: AI)
Gold Rate Today: सोने की कीमतों में आज हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को गिरावट देखी जा रही है। घरेलू वायदा बाजार में भी कीमतें लाल निशान पर ट्रेड करती दिखी हैं। शुक्रवार शाम एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोने का भाव 0.39 फीसदी या 602 रुपये की गिरावट के साथ 1,55,739 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। उधर चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। घरेलू वायदा बाजार में एमसीएक्स पर शुक्रवार शाम चांदी का भाव 0.91 फीसदी या 2981 रुपये की बढ़त के साथ 3,30,270 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।
सोने के घरेलू हाजिर भाव की बात करें, तो इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार, 24 कैरेट सोने का रेट 1,55,430 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। 22 कैरेट सोने का रेट 1,51,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। 20 कैरेट सोने का रेट 1,38,330 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। 18 कैरेट सोने का रेट 1,25,900 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 14 कैरेट सोने का रेट 1,00,250 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
तनिष्क शुक्रवार, 23 जनवरी 2026 को 22 कैरेट सोना 1,46,800 रुपये प्रति 10 ग्राम में बेच रहा है। तनिष्क 18 कैरेट सोना 1,20,110 रुपये प्रति 10 ग्राम में बेच रहा है। वहीं, 24 कैरेट सोना 1,60,150 रुपये प्रति 10 ग्राम में बेच रहा है।
जोयालुक्कास में शुक्रवार, 23 जनवरी 2026 को 24 कैरेट सोना 1,57,150 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है। यहां 22 कैरेट सोना 1,44,050 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है। वहीं, 18 कैरेट सोना 1,17,860 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है।
मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स में आज शुक्रवार को 22 कैरेट सोना 1,44,050 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है। 18 कैरेट सोना 1,17,860 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है। वहीं, 14 कैरेट सोना 91,670 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है।
कल्याण ज्वैलर्स में आज शुक्रवार, 23 जनवरी को 22 कैरेट सोने का रेट 1,46,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
Published on:
23 Jan 2026 03:44 pm
