
प्रतीकात्मक तस्वीर (PC: AI)
Gold Silver Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोरी के संकेतों के बीच घरेलू बुलियन मार्केट में भी आज गिरावट दर्ज की गई। डॉलर इंडेक्स में मजबूती और मुनाफावसूली के कारण कीमती धातुओं पर दबाव बना हुआ है। आज मंगलवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया (MCX) और कॉमेक्स (COMEX) के ताजा आंकड़ों के अनुसार सोना और चांदी दोनों के भाव लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं।
घरेलू वायदा बाजार में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड (MCX) पर गोल्ड लगभग 1,53,707 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा, जिसमें करीब 1,053 रुपये यानी 0.68 प्रतिशत की गिरावट रही। दिन के कारोबार में सोना 1,53,522 रुपये के आसपास निचले स्तर तक गया, जबकि ऊपरी स्तर 1,53,787 रुपये के करीब दर्ज किया गया। सोने का पिछला बंद 1,54,760 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जिसके मुकाबले आज करीब 1,200 रुपये की गिरावट आई है। बाजार विश्लेषकों के अनुसार घरेलू स्तर पर मांग स्थिर है, लेकिन ग्लोबल संकेतों का सीधा असर फ्यूचर्स ट्रेडिंग पर दिखाई दे रहा है।
एमसीएक्स पर चांदी 2,36,789 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास कारोबार करती दिखी। इसमें करीब 3,102 रुपये यानी 1.29 प्रतिशत की कमजोरी दर्ज की गई। चांदी ने दिन में 2,35,142 रुपये के आसपास निचला स्तर छुआ, जबकि ऊपरी स्तर 2,36,990 रुपये तक गया। सोने के मुकाबले चांदी में उतार-चढ़ाव अधिक देखा गया, जो औद्योगिक मांग और ग्लोबल संकेतों से प्रभावित रहता है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉमेक्स (COMEX) पर गोल्ड लगभग 4,970.50 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा, जिसमें 75.80 डॉलर यानी करीब 1.50 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। सत्र के दौरान सोना 4,941 डॉलर तक फिसला, जबकि उच्च स्तर 5,074 डॉलर के आसपास रहा। अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों और ब्याज दरों को लेकर अटकलों ने बाजार पर असर डाला है। डॉलर की मजबूती से गोल्ड की कीमतों पर दबाव बना हुआ है, जिससे निवेशकों की खरीदारी सीमित दिखी।
कॉमेक्स पर सिल्वर करीब 74.830 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता नजर आया, जिसमें 3.134 डॉलर यानी 4.02 प्रतिशत की तेज गिरावट रही। चांदी का निचला स्तर 72.880 डॉलर और उच्च स्तर 78.420 डॉलर दर्ज किया गया। औद्योगिक उपयोग से जुड़ी मांग और वैश्विक आर्थिक संकेतों के चलते सिल्वर में ज्यादा उतार-चढ़ाव देखा गया। विशेषज्ञों का मानना है कि जब तक डॉलर इंडेक्स में नरमी नहीं आती, तब तक कीमती धातुओं में स्थिर तेजी की संभावना सीमित रह सकती है।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर
लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...
संबंधित विषय:
Published on:
17 Feb 2026 09:44 am

टिप्पणियाँ (0)
टिप्पणियाँ (0)