AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

Home Loan Calculator: घर एक ऐसी खरीदारी है, जिसके बारे में वर्षों से प्लानिंग होती रहती है। लेकिन कीमतें इतनी बढ़ गई हैं कि आम आदमी के लिए बिना लोन के घर खरीदना बेहद मुश्किल हो गया है। लोन लें तो भारी भरकम ब्याज चुकाना होता है। अधिकतर मामलों में ब्याज की कुल रकम मूलधन से अधिक हो जाती है। ऐसे में होम लोन ग्राहकों के मन में एक टीस बनी रहती है कि उन्हें इतना ज्यादा पैसा सिर्फ ऐसे ही ब्याज में चुकाना पड़ रहा है। आपकी इस परेशानी को दूर करने की एक ट्रिक है। इससे होम लोन में चुकाया गया सारा ब्याज आपको एक तरह से वापस मिल जाएगा। मतलब बिना ब्याज का होम लोन। आइए जानते हैं कि आपको क्या करना होगा।
जिस दिन आप होम लोन लें, उसी दिन आपको एक एसआईपी शुरू करनी होगी। एसआईपी की रकम आपके होम लोन की ईएमआई की तुलना में बेहद कम होगी। 1500-2000 रुपये महीने की एसआईपी भी बड़ा फर्क ला सकती है। यह एसआईपी आपको होम लोन की पूरी अवधि तक जारी रखनी है। मैच्योरिटी पर आप देखेंगे कि आपने जितना ब्याज होम लोन में चुकाया है, उससे ज्यादा रिटर्न आपको एसआईपी से मिल गया है। इस तरह आपके लोन के ब्याज जितनी या उससे अधिक रकम आपको मिल जाएगी।
देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक एसबीआई होम लोन पर 7.25 फीसदी से 8.45 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहा है। वहीं, देश का सबसे बड़ा प्राइवेट बैंक एचडीएफसी बैंक होम लोन पर 7.90 फीसदी से 13.20 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहा है। होम लोन की ब्याज दर ग्राहक के क्रेडिट स्कोर पर भी निर्भर करती है। आपका क्रेडिट स्कोर जितना अधिक होगा, आपको बैंक उतनी कम ब्याज दर ऑफर कर सकता है।
अगर आप एसबीआई से 7.25 फीसदी ब्याज दर 30 साल के लिए 38 लाख रुपये का होम लोन लेते हैं, तो आपकी मंथली ईएमआई 25,923 रुपये की बनेगी। इस लोन में आप 30 साल में कुल ब्याज 55,32,172 रुपये चुकाएंगे।
| विवरण | होम लोन | SIP निवेश |
|---|---|---|
| लोन/निवेश राशि | ₹38,00,000 | ₹2,100 प्रति माह |
| अवधि | 30 साल | 30 साल |
| ब्याज दर / अनुमानित रिटर्न | 7.25% सालाना | ~12% सालाना (अनुमानित) |
| मासिक EMI / SIP | ₹25,923 | ₹2,100 |
| कुल भुगतान / कुल निवेश | — | ₹7,56,000 |
| 30 साल में कुल ब्याज | ₹55,32,172 | — |
| मैच्योरिटी अमाउंट | — | ₹64,70,044 |
| SIP से ब्याज आय | — | ₹57,14,044 |
अब इस 38 लाख के होम लोन को ब्याज फ्री करने के लिए आपको लोन लेते समय ही 2100 रुपये महीने की एसआईपी शुरू कर देनी है। यह रकम 25,923 रुपये की लोन ईएमआई की तुलना में बहुत की कम है। इसलिए आप पर इसका ज्यादा बोझ नहीं पड़ेगा। जब आप 30 साल तक 2100 रुपये महीने की एसआईपी करेंगे तो मैच्योरिटी पर आपको 64,70,044 रुपये मिलेंगे। इसमें 7,56,000 रुपये आपकी निवेश राशि और 57,14,044 रुपये ब्याज आय होगी। यह ब्याज आय होम लोन पर चुकाए गए ब्याज से अधिक है।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
संबंधित विषय:
Published on:
17 Dec 2025 01:14 pm


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।