7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कार, वाइन, बीयर और चॉकलेट समेत कई प्रोडक्ट्स होंगे सस्ते, India EU Trade Deal से जानिए कितना घट रहा टैक्स

India EU Trade Deal: भारत और ईयू के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट साइन हुआ है। इसके तहत यूरोपीय यूनियन से भारत को निर्यात होने वाले 96.6 प्रतिशत सामानों पर टैरिफ कम होगा या खत्म हो जाएगा।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Pawan Jayaswal

Jan 27, 2026

India EU Trade Deal

इंडिया-ईयू ट्रेड डील से कई उत्पाद सस्ते हो जाएंगे। (PC: AI)

India EU Trade Deal: भारत और यूरोपीय यूनियन (EU) के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट यानी FTA हुआ है। इसे मदर ऑफ ऑल डील्स भी कहा जा रहा है। यह एफटीए यूरोप से भारत आने वाले लगभग 97 फीसदी उत्पादों पर लगने वाले टैरिफ (आयात शुल्क) को कम या खत्म कर देगा। इससे आने वाले समय में एग्रीकल्चर और ऑटोमोबाइल जैसे कई सेक्टर्स के उत्पाद भारतीय उपभोक्ताओं के लिए सस्ते होने वाले हैं।

97% उत्पादों पर मिलेगी राहत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को इस समझौते पर हस्ताक्षर की घोषणा की है। भारत-ईयू व्यापार समझौते के तहत यूरोपीय यूनियन से भारत को निर्यात होने वाले 96.6 प्रतिशत सामानों पर टैरिफ या तो पूरी तरह खत्म कर दिए जाएंगे या उनमें बड़ी कटौती की जाएगी। इससे यूरोपीय उत्पादों पर लगने वाले टैरिफ में हर साल लगभग 4 अरब यूरो तक की बचत होने की उम्मीद है। इस व्यापार समझौते के तहत चॉकलेट, वाइन और कारों जैसे ईयू प्रोडक्ट्स पर लगने वाले टैरिफ 50 से 150 प्रतिशत से घटकर शून्य से 20 प्रतिशत तक आ जाएंगे।

EU के इन इंडस्ट्रीयल उत्पादों पर होगी टैरिफ कटौती

उत्पादवर्तमान टैरिफ (%)फ्यूचर टैरिफ (%)
मशीनरी और इलेक्ट्रिकल उपकरण44% तकलगभग सभी उत्पादों पर 0%
विमान और अंतरिक्ष यान11% तकलगभग सभी उत्पादों पर 0%
ऑप्टिकल, मेडिकल और सर्जिकल उपकरण27.5% तक90% उत्पादों पर 0%
प्लास्टिक16.5% तकलगभग सभी उत्पादों पर 0%
मोती, कीमती पत्थर और धातुएं22.5% तक20% उत्पादों पर 0% और बाकी पर टैरिफ में कटौती
केमिकल (रसायन)22% तकलगभग सभी उत्पादों पर 0%
मोटर वाहन110%10% (2.5 लाख यूनिट का कोटा)
लोहा और इस्पात22% तकलगभग सभी उत्पादों पर 0%
फार्मास्यूटिकल्स (दवाइयाँ)11%लगभग सभी उत्पादों पर 0%

EU के इन एग्रीकल्चर उत्पादों पर होगी टैरिफ कटौती

उत्पादवर्तमान टैरिफ (%)भविष्य का टैरिफ (%)
वाइन150%20% (प्रीमियम रेंज), 30% (मीडियम रेंज)
स्पिरिट्स (शराब)150% तक40%
बीयर110%50%
ऑलिव ऑयल, मार्जरीन और अन्य वनस्पति तेल45% तक0%
कीवी और नाशपाती33%कोटा के भीतर 10%
फलों के जूस और नॉन-अल्कोहलिक बीयर55% तक0%
प्रोसेस्ड फूड (ब्रेड, पेस्ट्री, बिस्किट, पास्ता, चॉकलेट, पेट फूड)50% तक0%
भेड़ का मांस33%0%
सॉसेज और अन्य मांस उत्पाद110% तक50%

आसान होगा व्यापार करना

यूरोपीय यूनियन ने कहा कि यह समझौता ऐसे समय में दुनिया के दो सबसे बड़े लोकतंत्रों के बीच आर्थिक और राजनीतिक रिश्तों को मजबूत करेगा, जब भू-राजनीतिक तनाव और वैश्विक आर्थिक चुनौतियां बढ़ रही हैं। 27 सदस्य देशों वाले इस ब्लॉक ने कहा कि यह डील टैरिफ और प्रशासनिक बोझ को कम करेगी, जिससे व्यापार करना आसान, सस्ता और तेज हो जाएगा।

ग्लोबल जीडीपी का 25%

व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर की घोषणा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि यह समझौता भारत और यूरोप के लोगों के लिए बड़े अवसर लेकर आएगा। उन्होंने कहा, “यह दुनिया की दो बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच साझेदारी का एक बेहतरीन उदाहरण है… यह समझौता वैश्विक जीडीपी का 25 प्रतिशत और वैश्विक व्यापार का एक-तिहाई प्रतिनिधित्व करता है।”

यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने इस “मदर ऑफ ऑल ट्रेड एग्रीमेंट्स” (सभी व्यापार समझौतों की जननी) कहे जा रहे समझौते पर हस्ताक्षर का स्वागत करते हुए कहा कि आज इतिहास रच दिया गया है।